जम्मू-कश्मीर: घाटी में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए आतंकी नेटवर्क संचालन के खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी हैंडलर्स की एक नई और बेहद खतरनाक डिजिटल रणनीति का पर्दाफाश किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठनों के हैंडलर्स अब सुरक्षा बलों (the new trick of terrorists) की डिजिटल सर्विलांस और ट्रैकिंग से बचने के लिए सामान्य सोशल मीडिया के बजाय अश्लील वेबसाइट्स और विशेष एन्क्रिप्टेड एप्लीकेशन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
the new trick of terrorists – पीटीआई (PTI) के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद रियल-टाइम चैट और नियरबाय डेटिंग फीचर्स की आड़ में नए रंगरूटों को निर्देश दिए जा रहे हैं और आतंकी गतिविधियों का समन्वय किया जा रहा है।
प्राइवेसी टूल्स का दुरुपयोग
-
-
टॉर आधारित मैसेजिंग: आतंकी हैंडलर्स डेटा को एन्क्रिप्टेड नोड्स के जरिए रूट करने और अपनी पहचान छुपाने के लिए कोटेक्स और कॉनियन जैसे टॉर-बेस्ड (Tor-based) मैसेजिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं।
-
-
-
बैन ऐप्स का इस्तेमाल: भारत में प्रतिबंधित कॉनियन के APK और अन्य विदेशी ऐप्स को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए अवैध रूप से डाउनलोड किया जा रहा है।
-
डार्क वेब और गुप्त चैट फीचर्स
-
-
मूनचैट और PGP एन्क्रिप्शन: एजेंसियां मूनचैट जैसे गुमनाम प्लेटफॉर्म्स और चीनी मूल के PGP-एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर कड़ी नजर रख रही हैं, जो पारंपरिक यूजर रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह बायपास कर देते हैं।
-
-
-
Tor रिले नोड्स: सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, टॉर नेटवर्क डेटा के ओरिजिन और डेस्टिनेशन को छुपाने के लिए दुनियाभर के वालंटियर रिले नोड्स के जरिए ट्रैफिक को बाउंस करता है, जिससे आईपी एड्रेस ट्रैक करना बेहद जटिल हो जाता है।
-
-
-
युवाओं का ब्रेनवॉश: सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी समूह घाटी के युवाओं को बरगलाने, कट्टरपंथी बनाने और नए लड़ाकों की भर्ती के लिए इन ऑफ-ग्रिड प्लेटफॉर्म्स का लगातार रुख कर रहे हैं।
-


