नई दिल्ली : पूर्वी जिला पुलिस ने दो बच्चों का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मंडावली निवासी प्रतीक श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रुपयों की तंगी के चलते (Child Kidnapper Arrested) उसने साजिश रची थी।

इसे भी पढ़ें – संजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में बने AAP संसदीय दल के अध्यक्ष

पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से देख रहा था कि विकास मार्ग स्थित हीरा स्वीट्स पर परिवार के साथ मिठाई लेने वाले लोग अक्सर बच्चों को ज्यादा गर्मी के चलते गाड़ी में ही छोड़ देते हैं और कार का इंजन चालू रहता है। यह देखकर उसे वारदात करके रुपये कमाने का विचार आया। 28 जून उसने घटना को अंजाम दिया। वह एक कार में बैठ गया और उसे पार्किंग में लगाने के बहाने ले जाने लगा। इसके बाद कार को तेजी से भगाते हुए आउटर रिंग रोड की ओर ले गया।

कार में बैठे बच्चों के विरोध करने पर उन्हें हथौड़ा और चॉपर दिखाकर चुप करा दिया। इसके बाद उनके माता-पिता को कॉल कर 50 लाख रुपये मांगने लगा। वारदात के दौरान कार में 11 वर्षीय लड़की और तीन वर्षीय लड़का बैठा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। करीब तीन घंटे तक तकनीकी टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन लेकर पुलिस की 20 गाड़ियों ने 200 किलोमीटर तक आरोपी का पीछा किया। अंत में खुद को फंसता देख आरोपी बच्चों को समयपुर बादली इलाके में कार में छोड़कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का CBI को नोटिस, अगली सुनवाई 17 जुलाई को

Child Kidnapper Arrested – इस दौरान पीछा कर रही टीमों ने बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी ने कार में रखे महिला के पर्स से 5700 रुपये ले लिए। हालांकि,यहां रखे गहने व अन्य सामान वह नहीं ले जा सका। इसके साथ ही आरोपी ने अपना चॉपर और हथौड़ा भी कार में ही छोड़ गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली और गुरुवार को आरोपी प्रतीक की पहचान कर उसे मंडावली इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Share.
Exit mobile version