चंडीगढ़ : देश में विभिन्न सांस्कृतिक समुदायों के बीच राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हुए पंजाब राज भवन चंडीगढ़ के परिसर में (Celebrated Foundation Day) बुधवार को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन पंजाब राजभवन और चंडीगढ़ प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया।

इसे भी पढ़ें – सरकार के खिलाफ नहीं मिले कोई ठोस मुद्दे, इसी लिए बहस से भागे विपक्षी दल: मान

यह समारोह भारत सरकार के एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत मनाया गया, जिसका उद्देश्य पूरे देश के लोगों को एक दूसरे से जोड़ना है। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों में खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा आदि विविधताओं के बावजूद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा देश एक है। उन्होंने कहा कि जब हमारी एकता मजबूत होगी, तभी विश्व में हमारी श्रेष्ठता भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें – फिरोजपुर के तल्ली गांव के 16 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

Celebrated Foundation Day – उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोहों के माध्यम से एक राज्य के लोग दूसरे राज्य की संस्कृति और परम्पराओं का ज्ञान प्राप्त करते हैं। इससे हमें प्रत्येक राज्य के इतिहास, परंपराओं और योगदान के बारे में जानने और उसकी सराहना करने का अवसर मिलता है जो लोगों की पारस्परिक समझ को बढ़ावा देता है जिससे भारत की समरसता मजबूत होती है। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी से भारत को विश्वगुरु बनाने के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Share.
Exit mobile version