जालंधर : पनबस (PUNBUS) एवं पी.आर.टी.सी. (PRTC) ठेका कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार मध्यरात्रि 12 बजे से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके परिणामस्वरूप 3, 4 और 5 अगस्त को पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का पूरी तरह जाम रहेगा। इस अवधि में यूनियन द्वारा राज्यभर (3 day chakka jam) के बस अड्डों और डिपुओं पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन एवं रोष धरने आयोजित किए जाएंगे।

3 day chakka jam – यूनियन के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को राज्य सरकार एवं विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में यूनियन अपने लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो यूनियन आर-पार की आर-पार लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।

 बस अड्डों और डिपुओं के बाहर जारी रहेगा रोष प्रदर्शन 

डिपो-2 के प्रधान सतपाल सिंह सत्ता तथा डिपो-1 के प्रतिनिधि चानण सिंह ने बताया कि हड़ताल की अवधि के दौरान सभी डिपुओं और बस अड्डों के मुख्य द्वारों पर शांतिपूर्ण रोष धरने दिए जाएंगे। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर कतई गंभीर दिखाई नहीं दे रही है, जिसके विरोध में उन्हें यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है।

Share.
Exit mobile version