विदेश

मुस्लिम बहुल किर्गिस्तान ने नकाब पर बैन लगाने का बड़ा फैसला किया है. किर्गिस्तान की सरकार का कहना है कि नकाब में आतंकी छुपे हो सकते हैं, इसलिए महिलाएं पूरे शरीर का नकाब पहनकर सड़कों पर न चलें. नियमों का उल्लंघन करने पर कड़े दंड का प्रावधान किया गया है. स्थानीय मीडिया एकेआई प्रेस के मुताबिक मुसलमानों के आध्यात्मिक प्रशासन (मुफ्तयात) ने सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें कहा गया है कि महिलाएं पूरे शरीर को ढंकने वाला नकाब या बुर्का नहीं पहन सकती हैं. मुफ्तीयात ने कहा है कि जो महिलाएं पूरे शरीर को ढंककर […]

एक भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर वान्या अग्रवाल हाल ही में सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, इंजीनियर ने माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ समारोह में माइक्रोसॉफ्ट के कुछ बड़े नामों पर फिलिस्तीनियों के “खून पर जश्न मनाने” का आरोप लगाया. इसी के बाद वान्या ने कंपनी से इस्तीफा भी दे दिया है. 4 मार्च को 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर वाशिंगटन के रेडमंड में समारोह किया जा रहा था. इस मौके पर कंपनी की एक कर्मचारी वान्या अग्रवाल ने बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर और सत्या नडेला के पैनल की बातचीत के दौरान अचानक से उठ कर फिलिस्तीन का जिक्र किया. क्यों […]

तेज म्यूजिक, डांस, शराब और ड्रग का नशा शबाब पर था. हर कोई अपने में मदहोश था और अचानक रंग में भंग पड़ गया. पुलिस ने छापा मारा और पूरी पार्टी तहस-नहस हो गई. कोई इधर भागा, कोई उधर भागा, लेकिन पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाया. आखिरकार उन्हें पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा. पुलिस ने सभी को जब लाइन में खड़ा किया और उनसे पूछताछ की तो उसके होश उड़ गए. दरअसल, ये रंगरलियां पाकिस्तान के कसूर में मनाई जा रही थीं. पुलिस ने एक फार्महाउस पर छापा मारा था, जहां रेव पार्टी चल रही थी. इस […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे का आज आखिरी दिन है. पीएम मोदी आज अनुराधापुरा पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके संयुक्त रूप से महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन सिग्नलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया. यह परियोजना भारत सरकार की समर्थित परियोजना है. इसके अलावा उन्होंने महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के रेलवे ट्रैक का भी शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को श्रीलंका पहुंचे थे. तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए पीएम मोदी का वहां जोरदार स्वागत हुआ. प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे विदेशी नेता हैं, जिनकी मेजबानी राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने की. उन्होंने पिछले साल सितंबर में ही राष्ट्रपति […]

गाजा के एक मुसलमानों को मारने के लिए इजराइल 3.5 लाख रुपया खर्च करेगा. दरअसल, इजराइल ने हथियार खरीदी को लेकर अमेरिका से नई डील की है. इस डील के तहत इजराइल को 8.8 बिलियन डॉलर (करीब 7500 करोड़ रुपए) के हथियार अमेरिका से मिलेंगे. अमेरिका ने इजराइल को यह हथियार गाजा में जारी संकट से निपटने के लिए दिया है. इजराइल और गाजा के संगठन हमास के बीच अक्टूबर 2023 से ही जंग जारी है. जंग में फिलिस्तीन के करीब 60 हजार मुसलमान मारे जा चुके हैं. अमेरिका ने इजराइल से खरीदे ये हथियार? अमेरिकी मीडिया ने बताया कि […]

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही हिंदू और उनके धर्मस्थल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ताजा मामला सैकड़ों साल पुराने खरशूति शिव मंदिर का है. यह मंदिर अब गायब होने की कगार पर है. स्थानीय हिंदू परिवार के लोग इसे बचाने की जद्दोजेहद में जरूर जुटे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सफलता नहीं मिल पाई है. बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के मुताबिक फरीदपुर के बोलमारी उपजिला के अंतर्गत खरशूती गांव में 100 साल पहले एक शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था. यह मंदिर बलुआ मिट्टी से निर्मित है, जो अब खंडहर में तब्दील हो रहा […]

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने पड़ोसी देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. म्यांमार की मदद करने के लिए भारत ऑपरेशन ब्रह्मा चला रहा है. जिसके तहत म्यांमार को कई तरह की सहायता दी जा रही है. ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत, 29 मार्च को 15 टन राहत सामग्री लेकर एक विमान हिंडन एयरफोर्स बेस से सुबह करीब 3 बजे उड़ा. यह विमान सुबह करीब 8 बजे भारतीय समयानुसार यांगून पहुंचा. इसी बीच चलिए जानते हैं कि भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत अभी तक म्यांमार क्या-क्या भेजा है. म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का […]

7.7 तीव्रता के भूकंप ने जहां म्यांमार के कई इलाकों में भीषण तबाही मचाई है तो वहीं थाईलैंड के बैंकॉक शहर को भी हिलाकर रख दिया. यहां कई इमारतें जमींदोज़ हो गईं. 28 मार्च का दिन म्यांमार और थाईलैंड में तबाही लेकर आया. 7.7 तीव्रता के भूकंप से जहां म्यांमार में सैकड़ों आशियाने उजड़ गए तो थाईलैंड के बैंककॉक में ऊंची-ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं. भूकंप से तबाही की 1 नहीं कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रहीं हैं, जो इसकी ताकत और विनाश की साक्षात गवाही देती हैं. जहां कल तक गगनचूंबी इमारत थी वहां अब […]

नेपाल इस वक्त हिंसा की आग में झुलस रहा है. राजशाही की बहाली की मांग को लेकर देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए हैं. हालात ऐसे हो गए हैं, जैसे पिछले साल बांग्लादेश में हुए थे. कल यानी शुक्रवार को काठमांडू में राजशाही समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में एक पत्रकार समेत दो लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसके बाद काठमांडू के कई इलाकों (तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर) में कर्फ्यू लगाया गया. हिंसक प्रदर्शन को […]

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में अपने देश की पहली “परमाणु शक्ति संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी” (SSBN) के निर्माण का ऐलान किया था. इस पनडुब्बी को उत्तर कोरिया की नौसैनिक ताकत में एक बड़ा बदलाव बताया जा रहा था. किम जोंग खुद इसे परमाणु शक्ति में बढ़ोतरी और अमेरिका तक हमला करने की क्षमता वाला हथियार बता रहे थे. लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरिया का नया पनडुब्बी प्रोजेक्ट फिलहाल हथियारों की दौड़ में बने रहने की उसकी कोशिश लगती है मगर तकनीकी रूप से यह काफी पीछे है. […]