विदेश

बॉडी पर टैटू बनाना आज के समय में एक आम बात है. टैटू एक कला का रूप माना जाता है, जिसमें व्यक्ति अपनी बॉडी के किसी पार्ट पर स्थायी डिजाइन बनवाता है. यह किसी विशेष भावना, विचार, या पहचान को दर्शाने का एक तरीका हो सकता है, कुछ लोग इसको सिर्फ फैशन के लिए भी बनवाते हैं. कुछ जगहों पर टैटू को नकारात्मक रूप से देखा जाता है, वहीं इस्लाम धर्म में इसे बनाने पर सख्त मनाही है. साथ ही इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. इंडोनेशिया में रमजान के महीने में ऐसे लोगों की संख्या […]

तीन साल से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के खात्मे के लिए अमेरिका और यूक्रेन अधिकारियों ने एक बार फिर सऊदी अरब में बैठक की है. ये बैठक सीजफायर के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कूटनीतिक प्रयास को बढ़ाने के लिए हुई है. रविवार को बैठक में अधिकारियों ने ऊर्जा सुविधाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर चर्चा की. ये बैठक सऊदी अरब में सोमवार को होने जा रही अमेरिका और रूस अधिकारियों की बैठक से पहले हुई है. यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने कहा कि रूस के साथ युद्ध को कम करने के लिए रियाद में यूक्रेनी […]

यूनिसेफ ने तालिबान से अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध हटाने की अपील की है. यूनिसेफ ने यह अपील ऐसे समय में की है जब अफगानिस्तान में नया एकेडमिक ईयर शुरू हुआ है. एजेंसी ने कहा कि इस प्रतिबंध के कारण 4 लाख और लड़कियां शिक्षा के अधिकार से वंचित हो गई हैं. इसी के साथ ऐसी लड़कियों की कुल संख्या 22 लाख हो गई है जो छठी कक्षा के बाद पढ़ नहीं सकीं. यूनिसेफ ने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से लड़कियों की शिक्षा पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने की अपील की है ताकि उन लाखों लड़कियों का […]

11 मार्च को प्रतिबंधित बलूच अलगाववादी संगठन ने बोलान जिले में पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे. आतंकियों ने कई यात्रियों को बंधक बना लिया और पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया. इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया और सभी आतंकियों को मार गिराया. हालांकि, तब तक 21 निर्दोष यात्रियों की जान जा चुकी थी. इस घटना को पूरे 9 दिन हो चुके हैं. इस बीच पाकिस्तान सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे बाद से कहा जा रहा है कि बीएलए के सामने […]

तालिबान प्रशासित अफगानिस्तान में 2 लोगों को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है. दोनों पर नैतिक भ्रष्टाचार का आरोप है. आदेश के मुताबिक कोड़े की सजा पाने वाले में एक पुरुष और एक महिला है. दोनों को 35-35 कोड़े मारने की बात कही गई है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब तालिबान की तरफ से किसी को कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है. अमु टीवी के मुताबिक इसी साल मार्च महीने में 72 लोगों को कोड़े की सजा सुनाई गई है. हर दिन औसतन 4 लोगों को तालिबान के अलग-अलग प्रांतों में कोड़े मारे गए. कोड़े मारने […]

पाकिस्तान में एक अफसर की बेटी से बहस करना फ्लाइट अटेंडेंट को महंगा पड़ा है. बातचीत के बीच ही अफसर की बेटी ने फ्लाइट अटेंडेंट की नाक तोड़ दी. घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है. पाकिस्तान के लोग भी एयरलाइंस मैनेजमेंट पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. वहीं घटना के बाद विभाग ने नए सिरे से फ्लाइट सुरक्षा नियम बनाने की बात कही है. सरकार का कहना है कि इस तरह की गलती फिर से न हो, इसके तुरंत उपाय किए जाएंगे. मामले को विस्तार से समझिए बुधवार को सेरेन […]

रूस-यूक्रेन युद्ध ने न केवल यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया है, बल्कि इसकी आर्थिक स्थिति भी पूरी तरह से चरमरा गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संकट का समाधान खोजने के लिए दोनों देशों से शांति वार्ता की. तब जाकर सीजफायर के एक अस्थाई समझौते पर बात बनी है. जिसके बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण की चर्चा भी तेज़ हो गई है. वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट कहती है कि यूक्रेन को फिर से पटरी पर लाने के लिए लगभग 45 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी. यह राशि यूक्रेन की वर्तमान आर्थिक क्षमता से […]

तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के परपोते रोमानो लुकास हिटलर की 72 साल की उम्र में मौत हो गई. जर्मन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना पूरा जीवन इस दावे के साथ बिताया कि वे हिटलर के परपोते थे और परिवार के आखिरी सदस्य थे, जिनके पास यह उपनाम था. हालांकि, उनके वंश को लेकर संदेह बना रहा और उनके दावे की पुष्टि कभी नहीं हो सकी. रोमानो लुकास हिटलर का निधन 22 जून 2022 को हुआ, लेकिन वे कई सालों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे, जिसके चलते यह खबर अब सामने आई है. जर्मन समाचार पत्र BILD की रिपोर्ट के […]

बलोच लिबरेशन आर्मी के हमले से परेशान पाकिस्तान ने अपने सैनिकों के लिए नया फरमान जारी किया है. इसके मुताबिक सेना के अधिकारियों ने जूनियर सैनिकों से कहा है कि या तो युद्ध के मोर्चे पर बलोच आर्मी से लड़ो या नौकरी छोड़कर बाहर जाओ. पाकिस्तान के इस फरमान की बलूचिस्तान में खूब चर्चा हो रही है. बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक प्रांत के महानिदेशक ने फ्रंट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि बलोच लिबरेशन आर्मी लगातार हमलावर है. महानिदेशक का कहना है कि जिस तरीके से बीएलए के लड़ाके हमारे लोगों […]

दक्षिणी यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स नाइट क्लब में रविवार की सुबह आग लगी थी. बताया जा रहा है कि नाइट क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी चलने से ये हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर […]