Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हमला
    • “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा
    • जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना हो रहा भारी घाटा
    • संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट भाजपा का नया जुमला’, Gen-Z और देश के युवाओं की अहिंसक लड़ाई को सराहा
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकीं भारतीय सेना की मुक्केबाज साक्षी चौधरी, 51 किग्रा वर्ग में जीत के साथ रचा इतिहास
    • पंचकूला में CM नायब सैनी ने बांटे नियुक्ति पत्र, 11.5 सालों में 1.83 लाख से अधिक युवाओं को मिलीं सरकारी नौकरियां
    • हरियाणा कांग्रेस का संगठन मजबूती अभियान! प्रभारी संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे 5 जिलों का दौरा
    • रांची में दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा छात्र आंदोलन! JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकीं भारतीय सेना की मुक्केबाज साक्षी चौधरी, 51 किग्रा वर्ग में जीत के साथ रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकीं भारतीय सेना की मुक्केबाज साक्षी चौधरी, 51 किग्रा वर्ग में जीत के साथ रचा इतिहास

    July 29, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Commonwealth Games 2026
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़/भिवानी: राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) के मंच से भारत के लिए एक और बेहद शानदार और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय सेना की जांबाज मुक्केबाज और हरियाणा के भिवानी जिले अंतर्गत ग्राम धनाना की होनहार बेटी साक्षी चौधरी ढांडा ने अपने मुक्के के दम पर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। साक्षी के इस शानदार प्रदर्शन से देश भर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

     नॉर्दर्न आयरलैंड की बॉक्सर को एकतरफा बाउट में दी शिकस्त 

    रिंग में अपने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए साक्षी चौधरी ने महिला 51 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विपक्षी खिलाड़ी को टिकने नहीं दिया। उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड की मजबूत (Commonwealth Games 2026) बॉक्सर को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुक्केबाजी के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल में प्रवेश करते ही उनका कम से कम कांस्य पदक (Bronze Medal) पूरी तरह से पक्का हो गया है।

     आक्रामक तकनीक और आत्मविश्वास से जीता मुकाबला

    साक्षी ने पूरे बाउट के दौरान गजब के आत्मविश्वास, सटीक तकनीक और आक्रामक खेल का परिचय दिया। पहले राउंड के शुरुआती सेकंडों से ही उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर पर बढ़त बनाकर जबरदस्त दबाव बनाए रखा। उनके पावरफुल पंचेस और रिंग मूवमेंट का विपक्षी खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। साक्षी के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने भारतीय समर्थकों को गर्व से भर दिया। अब साक्षी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के अपने सपने से महज दो कदम दूर हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना हो रहा भारी घाटा

    संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट भाजपा का नया जुमला’, Gen-Z और देश के युवाओं की अहिंसक लड़ाई को सराहा

    पंचकूला में CM नायब सैनी ने बांटे नियुक्ति पत्र, 11.5 सालों में 1.83 लाख से अधिक युवाओं को मिलीं सरकारी नौकरियां

    हरियाणा कांग्रेस का संगठन मजबूती अभियान! प्रभारी संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह करेंगे 5 जिलों का दौरा

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला! ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ मुफ्त

    पानीपत में इलाज में बड़ी लापरवाही! पैर के फ्रैक्चर के इलाज में दिल में डाला स्टेंट, महिला की मौत पर FIR दर्ज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.