विदेश

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद के 15 दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ गया. सिंधु जल संधि से ऑपरेशन सिंदूर तक भारत के 15 एक्शन ने पाकिस्तान को बेदम कर दिया है. जल संधि टूटने से जहां पाकिस्तान में पानी का संकट हो गया है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने उसकी औकात बता दी है. 22 अप्रैल को पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही थी. 15 दिन में भारत के 15 एक्शन, […]

भारत और पाकिस्तान के बीच ईरान शांति का दूत बनके आया है. ईरान ने पहलगाम हमले के बाद अपने विदेश मंत्री अब्बास अराघची को पाकिस्तान भेजा हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान से ‘संयम बरतने’ और तनाव को बढ़ने से रोकने का आग्रह किया. पड़ोसी देशों के तनाव के बीच उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के मुताबिक अराघची और उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने दक्षिण एशिया में उभरती स्थिति और अमेरिका-ईरान वार्ता पर विचारों का आदान-प्रदान किया और इस बात पर सहमति जताई कि जटिल […]

पाकिस्तान की युद्ध क्षमताओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के पास उच्च तीव्रता वाले युद्ध के लिए केवल चार दिन का तोपखाना गोला-बारूद बचा है. यूक्रेन और इज़राइल को किए गए हालिया हथियार निर्यात सौदों के बाद पाकिस्तान के भंडार लगभग खाली हो चुके हैं, जिससे पड़ोसी देश की रक्षा तैयारियां कमजोर पड़ गई हैं. पाकिस्तान की सेना मुख्य रूप से M109 हॉवित्जर, BM-21 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर और हाल ही में शामिल किए गए SH-15 माउंटेड गन सिस्टम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर करती है. लेकिन सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों का कहना […]

भारत सरकार पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान को बख्शने वाली नहीं है. भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने में लगा है. बीते दिनों में सरकार ने कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज हानिया, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है. यही नहीं भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया है. इसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान शामिल हैं. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन? भारत सरकार ने मेटा से कहकरह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन करा दिया है. इस […]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. वहीं पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर पर बाओच विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है. सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच विद्रोहियों ने मंगोचर में सरकारी दफ्तरों और इमारतों पर कब्ज़ा कर लिया है. शनिवार को इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरकारी इमारतों पर बलूच विद्रोहियों को दिखाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तान की सेना के बीच झड़पें हुईं हैं. बलूच विद्रोहियों ने शहर में पाकिस्तान की सेना के कैंप […]

पाकिस्तान में इस वक्त जंग की तैयारियों का शोर है. भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ रहा है, सैन्य काफिले सीमावर्ती इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं, लड़ाकू विमान आसमान में गरज रहे हैं और सरकारी टीवी चैनलों पर युद्ध के अंदेशों की चर्चा जोरों पर है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर लगातार सख्त संदेश दे रहे हैं. लेकिन इन तमाम घोषणाओं के बीच पाकिस्तान की आम अवाम एक ही सवाल कर रही है. ‘हमें गोली नहीं, रोटी चाहिए!’ आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान में आम लोग युद्ध की बातों से न सिर्फ घबराए हुए […]

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब जो सबसे बड़ा सवाल है, वो ये कि अगर भारत जवाबी स्ट्राइक करता है तो पहला निशाना कौन होगा? हाल के घटनाक्रमों और खुफिया एजेंसियों के इनपुट्स को देखते हुए संकेत मिल रहे हैं कि भारत की पहली कार्रवाई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नहीं, बल्कि पंजाब प्रांत के मुरीदके शहर में हो सकती है. ये वही जगह है जहां लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है और जहां से बीते दो दशकों में सैकड़ों आतंकी हमलों की स्क्रिप्ट लिखी गई है. मुरीदके, लाहौर के पास स्थित है और यहीं लश्कर-ए-तैयबा […]

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई की आशंका में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक घबराए हुए हैं. हद तो यहां तक हो गई है कि पाकिस्तान के सीनेटर तक भारत को भभकियां दे रहे हैं. बढ़ती युद्ध चिंताओं के बीच सीनेटर पलवाशा मोहम्मद जई खान ने मंगलवार को एक भड़काऊ और विवादित बयान दिया है. जई खान ने आक्रमक रुख अंदाज में कहा, “अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की ईंट पाकिस्तानी सेना के जवान रखेंगे और पहली अज़ान खुद सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे.” सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच पहले […]

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक महीने पहले ही जस्टिन ट्रूडो से सत्ता की बागडोर संभाली थी और अब उन्होंने आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. लिबरल पार्टी की इस वापसी को ‘असंभव सी जीत’ कहा जा रहा है, खासकर तब जब आर्थिक अस्थिरता और अमेरिका से बिगड़ते रिश्ते चुनाव के केंद्र में थे. इस जीत के बाद कार्नी ने अपने समर्थकों को संबोधित किया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अमेरिका हम पर अपना अधिकार जमा सके- […]

पाकिस्तान की महिला विधायक हिना परवेज का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें वह सांसद के अंदर अपनी बात रख रही हैं और फिर आखिर में उन्होंने अपनी बातों के साथ-साथ अपने कपड़ों से भी स्पीकर का दिल जीत लिया. उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोगों भी कमेंट्स में हिना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. हिना ने पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी PMLN की विधायक हैं और उन्होंने अपने छोटे से राजनीतिक करियर बहुत नाम कमाया है साथ ही वह कई विवादों से भी घिरी रहीं हैं. कौन […]