देश

कर्नाटक हाई कोर्ट ने आज मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून को हुई भगदड़ पर अपनी ओर से दायर याचिका की अगली सुनवाई 12 जून को तय की. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत (Bengaluru stampede) हो गई थी. कोर्ट ने एडवोकेट जनरल (Advocate General) शशि किरण शेट्टी को सीलबंद लिफाफे में जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को उसकी हरकत के लिए माकूल जवाब दिया गया. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (name of operation sindoor missing) दुनियाभर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने में जुटी है. लेकिन पश्चिम बंगाल

महाराष्ट्र के मुंबई से सटे ठाणे में मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कई यात्री गिर गए. इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की नरेंद्र मोदी (Rahul on Modi government) सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि

केरल में एक बार फिर स्वास्थ्य संकट गहराता दिख रहा है. जहां एक ओर राज्य कोरोना के नए मामलों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर हेपेटाइटिस का जानलेवा प्रकोप भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. सबसे (another crisis on Kerala) ज्यादा असर थ्रिसूर जिले में देखने को मिल रहा है, जहां अचानक हेपेटाइटिस

पश्चिम बंगाल के काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन से जुड़े न्यूटन दास का नाम वहां की वोटर लिस्ट में पाया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाके में BSF की तरफ से विलेज डिफेंस गार्ड (VDG) के सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है. ये ट्रेनिंग इसलिए भी अहम है क्योंकि आने वाले दिनों में अमरनाथ यात्रा भी होने वाली है. इस यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षाबलों के सामने चुनौतियां बेहद ज्यादा रहती हैं.

मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल उठा है. हालात लगातार बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. मैतेई समुदाय के नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी के प्रदर्शन और उग्र हो गया है. राजधानी इंफाल सहित कई जिलों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. दरअसल, सीबीआई ने अरंबाई तेंगोल के सदस्य कानन सिंह को इंफाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया.

तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह शनिवार देर शाम तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे, जहां उन्होंने मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की.

मणिपुर के पांच जिलों में एक बार फिर हिंसा भड़कने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर राज्य की पीड़ा के प्रति “असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार रवैया” अपनाने का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य और मोहम्मद फाजिल हत्याकांड के आरोपी सुहास शेट्टी की हत्या के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी. इस बाबत रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है. लगभग एक महीने पहले हुई इस हत्या ने दक्षिण कन्नड़ जिले में तनाव का माहौल पैदा कर दिया था.