देश

देश के 4 राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. गुजरात की 2 सीट, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब की एक-एक सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. इन उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगभग 35 मिनट बात की. इस बात की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी. उन्होंने कहा कि इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप से स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर आपसी सहमति से हुआ न कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की वजह से हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस के दौरे पर हैं और अपने दौरे के दूसरे दिन उन्हें इस यूरोपीय देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान को पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के 23वें नेता हैं. इस सम्मान पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि ये देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है.

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 5 सवाल उठाए हैं और केंद्र से पूछा है कि घटना के 55 दिन बीत जाने के बाद भी आतंकी क्यों नहीं पकड़े गए हैं? टीएमस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा में इस बड़े उल्लंघन के लिए जवाबदेही कहां है?

आम नागरिकों की ओर से भेजे गए पत्र को संकलित किया है, जिसमें लोगों ने सेना के प्रति अपना अपार समर्थन और श्रद्धा जताई. रुपेश हरिचंदर मैनकर की ओर से भेजे गए पत्र को सेना ने जाहिर किया, जिसमें वह कहते हैं, “मुझे कोई सैलरी, या कोई मुआवजा, कोई पहचान या प्रमाणपत्र नहीं चाहिए.

समुद्र में आग की चपेट में आए कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 के बचाव अभियान के तहत, भारतीय नौसेना ने 13 जून को एयर ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के दौरान नौसेना ने INS गरुड़ा, कोच्चि से उड़ान भरकर सी किंग हेलीकॉप्टर के जरिए सेलबेज टीम को सीधे जलते हुए जहाज पर उतारा.

कर्नाटक के बागलकोट जिला अस्पताल से नवजात बच्ची के चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है . जांच में सामने आया है कि बच्ची के पैदा होने से पहले ही उसको चोरी होने की प्लानिंग हो गई थी. पुलिस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है.

कोलकाता हाईकोर्ट का एक फैसला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हाईकोर्ट ने मृत्युदंड की सजा को बदलते हुए आरोपी को 40 साल की सजा सुनाई है. आरोपी ने अपनी ही प्रेमिका पर 45 बार चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. ये फैसला जस्टिस देबांगसु बसाक और शब्बर रशीदी की बेंच ने सुनाया है.

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक युवक को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम कृषि माली बताया जा रहा है. आरोपी सिर्फ 23 साल है. आरोपी एक कपड़ा व्यवसायी का बेटा है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी कमर्शियल स्ट्रीट पुलिस ने की है. 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश भर में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 7131 है. हालांकि 10,976 लोगों की रिकवरी भी हुई है. देश भर में कोरोना के अब तक 78 लोगों की मौतें हो चुकी है. शनिवार को कोरोना की वजह केरल और पश्चिम बंगाल में 2 व्यक्तियों ने अपनी जान गवा दी है.