बोकारो जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में दुकान जा रही एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान (kidnapping a minor and rape) आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
धमकी के कारण डरी-सहमी नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। इस बीच किसी तरह पीड़िता की मां को घटना के बारे में पता चल गया। इसके बाद पीड़ित की मां ने सेक्टर 12 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को निरुद्ध कर लिया।
इसे भी पढ़ें – राज्यसभा चुनाव में बढ़ी परिमल नाथवानी की मुश्किलें; नामांकन पर आपत्ति के बाद स्क्रूटनी टली
पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ दुकान जा रही थी। तभी रास्ते में उसके पड़ोस के दो युवक उसे मिल गए और उन्होंने टोटो से दुकान छोड़ने की बात कही। लेकिन दुकान के बजाय वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। इस दौरान पीड़िता की सहेली को मौके से भगा दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, दूसरे युवक ने वारदात का वीडियो बना लिया।
kidnapping a minor and rape – घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया। थाने में युवक के मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें कोई वीडियो नहीं मिला। मामले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर 12 थाना में परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। जिसके तहत दोनों आरोपी युवकों को निरुद्ध कर लिया गया है।
