अगर आप अफगानी मेवों या फलों के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारत और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों की एक नई और मजबूत डोर जुड़ने जा रही है. जल्द ही काबुल से दिल्ली और (fruits and nuts will come directly) अमृतसर के बीच मालवाहक विमानों (Air Cargo) की आवाजाही शुरू होने वाली है. यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है, जिससे अफगान व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था.
fruits and nuts will come directly – शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर रूट पर ‘एयर फ्रेट कॉरिडोर’ को मंजूरी मिल गई है. यह घोषणा तब हुई है जब अफगानिस्तान के तालिबान सरकार के व्यापार मंत्री, अल-हज नूरुद्दीन अजीजी, इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. अजीजी पांच दिनों की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाना है.
PHDCCI द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर रूट पर एयर कॉरिडोर सक्रिय हो गया है और बहुत जल्द इन रास्तों पर कार्गो फ्लाइट्स उड़ती नजर आएंगी.” जाहिर है, इससे न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते भी गहरे होंगे.

