Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच’, अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJP के निकलेंगे
    • ‘शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम’ का बदला नाम, अब ‘इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम’ के जरिए संवरेगी पुरानी दिल्ली
    • दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन
    • नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP की सदस्यता
    • Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला
    • बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत्पादन का लक्ष्य
    • Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी
    • पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल संकट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    November 28, 2025 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित संजौली मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा है की कि वह शुक्रवार को मस्जिद परिसर में किसी भी व्यक्ति को जुमे की नमाज अदा नहीं करने देगी. समिति ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे क्षेत्र में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव (big controversy in Sanjauli) कायम रखने के लिए इस स्थान पर न पहुंचें.

    बीते दस दिनों से संजौली में धरना दे रहे समिति के सदस्यों ने गुरुवार को अपने आंदोलन के दौरान शस्त्र पूजा भी की. समिति के सह-संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि उनका संगठन 29 नवंबर को प्रशासन के साथ होने वाली बैठक का इंतजार कर रहा है. बैठक के नतीजों के आधार पर ही आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी. शर्मा ने आरोप लगाया कि न्यायालय द्वारा ढांचे को अवैध घोषित किए जाने और उसे हटाने के आदेश जारी होने के बावजूद मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही है, जो उनके अनुसार, दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना है.

    संजौली मस्जिद से जुड़ा विवाद 31 अगस्त 2024 को उस समय सुर्खियों में आया, जब मेहली क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोग मस्जिद में जाकर कथित तौर पर शरण लेने लगे, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. अगले दिन स्थानीय लोगों ने मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, और देखते ही देखते यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया.

    big controversy in Sanjauli – बढ़ते तनाव के बीच 11 सितंबर,2024 को स्थिति और बिगड़ गई. हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज और वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा. हालांकि, 12 सितंबर को मस्जिद कमेटी ने नगर निगम आयुक्त की अदालत में स्वयं पेश होकर मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की सहमति जताई, जिससे स्थिति कुछ शांत हुई.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में मानसून का कहर, 49 सड़कें और बिजली सेवाएं ठप; 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

    Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मानसून का कहर, 45 सड़कें बंद और कई घरों में घुसा बारिश का पानी

    Churah Car Accident: चंबा में दर्दनाक हादसा; खाई से गिरकर नदी में समाई कार, 4 लोगों की मौत

    मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रहे हिमाचल

    हिमाचल नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा; 4 में से 3 सीटों पर जीत, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

    पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.