Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख: केंद्र को अंतरिम राहत से इनकार, 11 मार्च के फैसले पर मांगा गया था स्पष्टीकरण
    • जामताड़ा में मंईयां सम्मान योजना से 1500 अयोग्य लाभार्थियों के नाम कटे: प्रशासन करेगा वसूली
    • MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का आर-पार का संग्राम: 14 हजार करोड़ के नुकसान का आरोप
    • लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर बड़ा छापा: 49 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ संचालक पवन गिरफ्तार
    • BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर ब्रेक: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा
    • जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा
    • हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खेप
    • कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मानसून का कहर, 45 सड़कें बंद और कई घरों में घुसा बारिश का पानी

    Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मानसून का कहर, 45 सड़कें बंद और कई घरों में घुसा बारिश का पानी

    July 1, 2026 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Himachal Heavy Rain
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चंबा, शिमला और लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के (Himachal Heavy Rain) कारण भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण राज्य की 45 से अधिक सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

    Himachal Heavy Rain – राजधानी शिमला के चक्कर में पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है। वहीं, चंबा के सलूणी में अचानक आए फ्लैश फ्लड ने ग्रामीणों को भारी मुसीबत में डाल दिया। कई घरों में पानी घुसने से लोगों का कीमती सामान नष्ट हो गया।

    लाहौल घाटी के जिस्पा में नाले में अचानक आई बाढ़ और भारी मलबे के कारण मनाली-लेह मार्ग को फिर से बंद करना पड़ा है। इस मार्ग के बंद होने से सैकड़ों पर्यटक और वाहन दोनों तरफ फंस गए हैं। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की मशीनरी मौके पर तैनात है और युद्धस्तर पर सड़क बहाली का कार्य किया जा रहा है।

     आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट 

    हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून तक बारिश के कारण कुल 45 सड़कें प्रभावित हुई हैं। सबसे अधिक असर मंडी (28) और कुल्लू (12) जिलों में देखा गया है। इसके अलावा, बारिश की वजह से राज्य भर में 84 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचाराधीन बंदी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला विजिलेंस दफ्तर पहुंचे BJP विधायक सुधीर शर्मा, 2 घंटे चली पूछताछ

    हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी किया टेंडर

    मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 नई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें

    हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश और भूस्खलन से 157 की मौत, 259 सड़कें बंद; ₹886 करोड़ का नुकसान

    हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.