लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के राजनीति में बवाल मचा हुआ है। राजद के खेमे से लगातार विधायक टूटकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। अब तक राष्ट्रीय जनता दल के कुल पांच विधायक पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। इनमें प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, वीना देवी, संगीता देवी और भरत बिंद शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – मोदी अमीरों के लिए काम करते हैं, हमने किसानों का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी

कांग्रेस विधायक भी एनडीए के साथ

अब कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी ने एनडीए के साथ चलने का फैसला ले लिया है। बीते दिनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देती है, तो वो भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं।

बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद से राजद और कांग्रेस के विधायकों के पाला बदलने की खबरें सामने आ रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में काफी आक्रमक दिख रही है।

Share.
Exit mobile version