Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » खनन माफिया द्वारा सिपाही पर जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक करेंगे मामले की जांच

    खनन माफिया द्वारा सिपाही पर जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक करेंगे मामले की जांच

    February 28, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : देहरादून के जैंतनवाला इलाके में कथित रूप से (Attack By Mining Mafia) खनन माफिया द्वारा एक सिपाही पर जानलेवा हमले करने के मामले में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोमवार को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस महानिदेशक ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित पुलिस थाना कैंट के प्रभारी को हटाते हुए देहरादून के पुलिस अधीक्षक-अपराध से जांच कराने और उसकी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के लिये कहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंट पुलिस थाने में तैनात मनोज को रविवार को सूचना मिली कि जैतनवाला क्षेत्र में कथित खनन माफिया एक नदी से अवैध खनन कर सामग्री को ट्रैक्टर में भर के ले जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा सरकार ने अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का किया कार्य : निशंक

    सूचना मिलते ही मनोज अकेले ही मौके पर पहुंचा और ट्रैक्टर चालक वसीम को थाने चलने के लिये कहा। हांलांकि, काफी कहने के बावजूद जब वसीम थाने चलने को तैयार नहीं हुआ और ट्रैक्टर आगे बढ़ाने लगा तो मनोज ने मोबाइल पुलिस बल ‘चीता’ को बुलाया और जब चीता पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो मनोज लहुलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था और उसके सिर तथा पैर से खून निकल रहा था जबकि ट्रैक्टर चालक फरार था।माना जा रहा है कि वसीम ने सिपाही को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके बाद उसके पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस ने बताया कि सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड : केदारनाथ धाम आने तीर्थ यात्रियों को मिलेगा गुणवत्तायुक्त प्रसाद

    Attack By Mining Mafia – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को सिपाही पर जानलेवा हमले में चिन्हित किए गए चारों आरोपियों की तत्काल गिरफतारी करने तथा उसके लिए उन पर ईनाम घोषित करने को कहा है। कुमार ने संबंधित थाना प्रभारी को हटाते हुए उसकी जांच पुलिस अधीक्षक (अपराध) से कराने के लिये कहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.