Advertisement

तारीख तय: 18 अक्टूबर को होगा विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव

0
19
  • 17 तारीख को सुुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र

लखनऊ। 18 अक्टूबर को सत्रहवीं विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा यह चुनाव विधानसभा सत्र के दौरान होने जा रहा है।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित ने चुनाव के लिए18 अक्टूबर की तारीख की घोषणा कर दी है।

सुबह 11 बजे विधानसभा मंडप में उपाध्यक्ष का निर्वाचन शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय के द्वारा सत्र की तैयारी शुरू कर दी गई है। विधानसभा का यह इस वर्ष तीसरा सत्र है। इस सत्र में केंद्र में सदन के उपाध्यक्ष का निर्वाचन है।

पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के पुत्र व हरदोई सदर सीट के सपा विधायक नितिन अग्रवाल का विधानसभा उपाध्यक्ष बनना तय है। सदन में भाजपा का प्रचंड बहुमत होने के चलते उनका विधानसभा उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

इस चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को सुुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र भरकर प्रमुख सचिव विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किये जाएंगे।

प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे का कहना है कि ‘ विधानसभा का कोई भी सदस्य किसी दूसरे सदस्य के नामांकन के लिए नामांकन पत्र भरकर प्रस्तुत कर सकता है। नामांकन पत्र प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।’