Advertisement

अब दिन गिन रही है भाजपा, केवल 398 दिन बचे हैं : अखिलेश

0
24
Akhilesh On BJP

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh On BJP) ने रविवार कोभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जिस तरीके से दिन गिननेलगी है, उसे देखते हुए आज मैं यह कहना चाहूंगा कि उसके पास अब केवल 398 दिन बचे हैं।अखिलेश लखनऊ में जनेश्‍वर मिश्र पार्क में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनकीप्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।

इसे भी पढ़ें – ‘मोदी है तो मुमकिन है’ केवल भारत का नारा नहीं, बल्कि वैश्विक मंत्र बन गया है : योगी

लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भाजपा इस बार हो सकता है कि उत्तर प्रदेशकी सभी 80 लोकसभा सीटों पर हार जाए। जो पार्टी यह कहती हो कि हम बरसों सत्ता में रहेंगे, वोअब 400 दिन की बात कर रही है। और अब तो दो दिन और बीत गए हैं यानी सिर्फ 398 दिन बचे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश के कम से कम दो मेडिकल कॉलेज का दौरा करना चाहिए, जिनका उन्होंने खुद शिलान्यास किया था और तब वह खुद समझ
जाएंगे कि उन्हें कितनी सीटों पर जीत हासिल होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक हो रही है, जबकि इससे पहले 17 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्‍ली में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन किया था। मोदी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 400 दिन बचे हैं। इसलिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण के साथ समाज के हर वर्ग की सेवा में जुट जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू, कई नेताओं के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित

Akhilesh On BJP – अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों का हमेशा यही मानना रहा है और पिछले चुनावों में मैंने भी कहा था कि सपा की सरकार बनी तो तीन माह में जातीय जनगणना की जाएगी। मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार जी इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं और मैं इस बाबत उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने आरोपलगाया कि भाजपा पिछड़ों को, दलितों को कभी आरक्षण तो दूर, हक और सम्मान तक नहीं देसकती।