Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    • Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Ajeet Singh Case: माफिया कुंटू और अखंड सिंह लखनऊ लाये जायेंगे

    Ajeet Singh Case: माफिया कुंटू और अखंड सिंह लखनऊ लाये जायेंगे

    January 20, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Ajeet Singh Case: हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह हत्याकांड में माफिया कुंटू सिंह व अखंड प्रताप सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। एक तरफ जहां शासन ने कुंटू, अखंड सहित 4 अपराधियों को प्रशासनिक आधार पर आजमगढ़ जेल से दूसरे जेल भेजने का निर्देश जारी किया है वहीं दूसरी तरफ अजीत सिंह की हत्या में पूछताछ के लिए लखनऊ पुलिस ने अखंड व कुंटू को लखनऊ ले जाने की तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने वारंट जिला कारागार में तामिला करा दिया है। संभव है आज ही लखनऊ पुलिस दोनों को साथ ले जाए।

    बता दें जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी व शातिर अपराधी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद है। हाल में ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में अखंड को भी जेल भेजा गया है। कुंटू और अखंड पर हाल में पूर्व विधायक हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या का आरोप लगा है। अजीत हत्याकांड की जांच कर रही लखनऊ क्राइम ब्रांच की स्पेशल पुलिस टीम ने आजमगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे कुंटू सिंह व अखंड सिंह को पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाने के लिए कोर्ट से वारंट बी बनवा लिया है।

    इसे भी पढ़े:US Inauguration Day 2021: Biden आज लेंगे US के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ, Trump रहेंगे नदारद

    लखनऊ पुलिस ने जेल अधीक्षक से मिलकर उन्हें सोमवार को ही वारंट बी की प्रति को तामील करा दिया है। जेल अधिकारियों की मानें तो दोनों आरोपितों को लखनऊ की पुलिस बुधवार को जेल से लेकर जाएगी। वहीं दूसरी तरफ शासन ने आजमगढ़ जिला कारागार में बंद चार शातिर अपराधी अखंड प्रताप सिंह, कुंटू व उसके दो सहयोगियों को प्रशासनिक आधार पर दूसरे जनपद स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया है।

    Ajeet Singh Case: प्रदेश के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार पांडेय ने पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन को भेजे पत्र में जिला जेल में बंद चार विचाराधीन बंदियों को प्रशासनिक आधार पर अन्यत्र जेलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने 17 जनवरी को इस बाबत शासन को पत्र लिखा है। इन विचाराधीन बंदियों में अखंड प्रताप सिंह को केंद्रीय कारागार बरेली भेजा जा रहा है। इसके अलावा संजय यादव को जिला कारागार कासगंज, शिव प्रकाश यादव उर्फ प्रकाश को केंद्रीय कारागार आगरा व मृत्युंजय उर्फ मयंक उर्फ विक्की सिंह को जिला कारागार लखनऊ भेजने का निर्देश है।

    इसे भी पढ़े: https://www.patrika.com/azamgarh-news/ajit-singh-murder-mafia-kuntu-singh-and-akhand-in-custody-6640970/

    जिला कारागार में अभी इस स्थानांतरण की सूचना नहीं पहुंची है, लेकिन शासन से पत्र जारी हो चुका है। जेल अधीक्षक आरके मिश्र का कहना है कि जेल प्रशासन को इसकी सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा कोई निर्देश आता है तो संबंधित बंदियों को संबंधित जनपदों के कारागार में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.