Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को लेकर छोटे भाई पर लगा आरोप
    • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिणाम, ऐसे करें चेक
    • एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाया खौफनाक कदम
    • हरियाणा पुलिस में 2030 तक चरणबद्ध तरीके से होगी 28 हजार जवानों की भर्ती
    • मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉस्को में बढ़ी हलचल
    • प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें, ‘नो आइडिया इज फाइनल’ पर मचा सियासी बवाल
    • तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट से मिली जमानत
    • गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब दिखेगी मैकलारेन F1 रेसिंग कार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉस्को में बढ़ी हलचल

    मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉस्को में बढ़ी हलचल

    October 22, 2026 विदेश 2 Mins Read
    Russia Ukraine Conflict Update
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं और युद्ध की फ्रंट लाइन्स को यथावत (Freeze) बनाए रखने के लिए तैयार हैं. इसका मतलब यह है कि रूस ने यूक्रेन के जितने हिस्से पर फिलहाल कब्जा कर लिया है, उतने हिस्से को छोड़ने के लिए जेलेंस्की तैयार हैं. फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे एक ऐसे शांति समझौते को स्वीकार करेंगे जिसके तहत मौजूदा स्थिति को फ्रीज़ कर दिया जाए और यूक्रेन के पास उसका 75 फीसदी या उससे ज्यादा इलाका बचा रहे, तो उन्होंने (Russia Ukraine Conflict Update) इसके जवाब में ‘हां’ कहा. जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में स्थिति को फ्रीज़ करने की आवश्यकता है.

     रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जमा कीं 700 बैलिस्टिक मिसाइलें और 6000 से ज्यादा ड्रोन 

    एक तरफ जहाँ कूटनीतिक चर्चाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ रूस यूक्रेन के साथ लंबी जंग लड़ने की पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले करने के लिए 700 बैलिस्टिक मिसाइलें और 6,000 से अधिक अटैक ड्रोन जमा कर लिए हैं. मॉस्को हर महीने करीब 10,000 ड्रोन का निर्माण कर रहा है और अपने सैन्य जखीरे को लगातार मजबूत कर रहा है, ताकि वह यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह मात दे सके. यूक्रेन के निप्रोपेत्रोवस्क और डुबनो क्षेत्र में पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान रूसी हवाई हमलों से भारी तबाही मची है.

     यूक्रेन ने रूस के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और तेल पंपिंग स्टेशन को बनाया निशाना

    इस भीषण संघर्ष के बीच दोनों देश एक-दूसरे के ऊर्जा संसाधनों और बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बना रहे हैं. रूसी हमलों के कारण यूक्रेन की लगभग 15 ऊर्जा सुविधाएं (Energy Facilities) पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं, जिनके जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आपूर्ति की जाती थी. इसके जवाब में यूक्रेनी सेना ने भी रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. यूक्रेन ने रूस के ताम्बोव स्थित निकोल्स्कोये तेल पंपिंग स्टेशन पर एक बड़ा (Russia Ukraine Conflict Update) ड्रोन अटैक किया, जहाँ कई घंटों तक ड्रोन हमले जारी रहे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Saudi Arabia Houthi Drone Attack: सऊदी अरब के शायबा ऑयल फील्ड पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक घायल और दो की मौत

    सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में कथित कृत्य का मामला

    Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन

    फ्रांस के हिंसक प्रदर्शनों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा— ‘पेरिस जल्द बन जाएगा एक मुस्लिम शहर’

    फ्रांस में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 8 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे— 6 हजार से अधिक गिरफ्तारियां

    फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन तेज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.