गूगल मैप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नया और बेहद दिलचस्प फीचर लॉन्च किया गया है. अब यूजर्स नेविगेशन के दौरान अपनी स्क्रीन पर दिखने वाले सामान्य नीले तीर (Blue Arrow) की जगह मैकलारेन एफ1 (McLaren F1) रेसिंग कार का आइकन लगा सकते हैं. यह नया फीचर विशेष (McLaren F1 Feature) रूप से फॉर्मूला-1 रेसिंग के प्रशंसकों (F1 Fans) को बहुत पसंद आने वाला है.
McLaren F1 Feature – गूगल ने मैकलारेन रेसिंग के साथ एक खास साझेदारी के तहत इस नए ड्राइविंग अवतार को पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी यात्रा के दौरान मैप पर लोकेशन दर्शाने वाले आइकन को ऑरेंज कलर की मैकलारेन एफ1 कार से बदल सकते हैं. हालांकि, यह शानदार फीचर केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध है और यूजर्स 23 नवंबर 2026 तक इस खास अवतार का आनंद ले सकेंगे, जिसके बाद यह विकल्प हटा लिया जाएगा.
Google Maps में ऐसे बदलें नेविगेशन आइकन: जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
यदि आप भी नेविगेशन के दौरान अपनी स्क्रीन पर मैकलारेन एफ1 कार देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बेहद आसान से कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
-
-
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप ओपन करें.
-
-
-
इसके बाद स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें.
-
-
-
अब सेटिंग्स (Settings) में जाकर ‘Your vehicles’ के विकल्प को चुनें.
-
-
-
इसके बाद ‘Driving avatar’ के ऑप्शन को ओपन करें.
-
-
-
यहाँ दिए गए विकल्पों में से McLaren F1 कार को सेलेक्ट कर लें. इन आसान चरणों को पूरा करने के बाद नेविगेशन के दौरान सामान्य नीले तीर की जगह आपको रेसिंग कार दिखाई देने लगेगी. खास बात यह है कि इस फीचर का लाभ केवल स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं है; यदि आपका फोन एंड्रॉयड ऑटो या एपल कारप्ले के जरिए आपकी कार के डिस्प्ले से कनेक्टेड है, तो यह बदला हुआ नेविगेशन आइकन वहाँ भी नजर आ सकता है.
-


