Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव
    • किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    • हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने BJP को दी खुली चुनौती
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
    • NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट
    • इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे
    • PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सिख गुरद्वारा संशोधन विधेयक वापस नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे : एसजीपीसी प्रमुख

    सिख गुरद्वारा संशोधन विधेयक वापस नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे : एसजीपीसी प्रमुख

    June 26, 2023 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अमृतसर : शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर पंजाब में सिख गुरद्वारा (संशोधन) विधेयक (Sikh Gurudwara Amendment Bill) को वापस नहीं लिया जाता तो राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। धामी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए उन पर एसजीपीसी के मामलों में हस्तक्षेप करने तथा इस पर कब्जा करने के मकसद से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की  सिख विरोधी सोच को लागू करने की कोशिश का आरोप लगाया।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब में अब मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के चांसलर, पश्चिम बंगाल की तर्ज पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित

    Sikh Gurudwara Amendment Bill – धामी विधेयक लाने के राज्य सरकार के कदम के खिलाफ यहां एसजीपीसी के एक विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। पंजाब विधानसभा ने 20 जून को सिख गुरद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया जिसका उद्देश्य स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी का निशुल्क प्रसारण करना है। धामी ने यहां एसजीपीसी के सदस्यों को संबोधित करते हुए विधेयक की निंदा की और पंजाब सरकार से इसे तत्काल वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार सिख मामलों में हस्तक्षेप बंद नहीं करती तो अकाल तख्त में अरदास करने के बाद सरकार के खिलाफ एक मोर्चा शुरू किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

    इसे भी पढ़ें – चाय-नाश्ते पर 14 महीने में 31 लाख का खर्च, विवादों में घिरे मुख्यमंत्री मान

    धामी ने कहा कि सिख गुरद्वारा अधिनियम,1925 में कोई भी संशोधन एसजीपीसी के सदस्यों के दो- तिहाई बहुमत की मंजूरी से ही किया जा सकता है। एसजीपीसी प्रमुख ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार, किसी को भी कानून में संशोधन का अधिकार नहीं है। धामी के शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के इशारे पर काम करने के मुख्यमंत्री मान के आरोपों पर एसजीपीसी प्रमुख ने कहा कि उन्हें कोई अपने इशारों पर नहीं चला सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वही बोलते हैं जो केजरीवाल उन्हें बोलने के लिए कहते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर

    महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP

    मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला

    मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

    सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—’पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.