नई दिल्ली: मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है, लेकिन कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी जटिलताएं इस सफर को चुनौतीपूर्ण बना देती हैं। चिंता तब और अधिक बढ़ जाती है जब कोई महिला (methods of pregnancy and treatment) गर्भधारण का प्रयास कर रही हो और उसे पीसीओडी (PCOD) जैसी हार्मोनल समस्या का सामना करना पड़े। हालांकि, उचित चिकित्सीय मार्गदर्शन और आयुर्वेदिक उपचार के जरिए एक महिला ने पीसीओडी की चुनौती को मात देकर मां बनने का सुख हासिल किया है।
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर) महिलाओं में होने वाली एक आम हार्मोनल समस्या है, जिसमें पीरियड्स का अनियमित होना, वजन अचानक बढ़ना और चेहरे या शरीर पर अनचाहे बालों की वृद्धि जैसे लक्षण दिखते हैं। इस विकार के कारण कई बार ओवरी से अंडा समय पर रिलीज नहीं हो पाता जिससे गर्भधारण में देरी या मुश्किलें आ सकती हैं।
methods of pregnancy and treatment – विशेषज्ञ का कहना है कि पीसीओडी का निदान होने का अर्थ यह कतई नहीं है कि महिला कभी मां नहीं बन सकती। सही लाइफस्टाइल, खान-पान में सुधार, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत आयुर्वेदिक चिकित्सा से इस समस्या को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।
इनफर्टिलिटी केवल पीसीओडी तक सीमित नहीं है। इसमें फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज, एंडोमेट्रियोसिस, गर्भाशय की समस्याएं या बढ़ती उम्र भी अहम भूमिका निभाती हैं। गर्भधारण में आ रही दिक्कतों में केवल महिला का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पुरुष साथी के स्पर्म काउंट और उसकी गुणवत्ता से जुड़े पहलू भी समान रूप से जिम्मेदार हो सकते हैं।


