मुंहासे (Acne) सबसे आम त्वचा समस्याओं में से एक हैं, लेकिन यदि इनकी सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। अक्सर लोग एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं, संतुलित खान-पान लेते हैं और पूरी तरह स्वस्थ भी रहते हैं, फिर भी चेहरे पर बार-बार पिंपल्स उभर आते हैं। इसके पीछे हमारी (problem of pimples) दैनिक जीवनशैली से जुड़ी कुछ अनजानी गलतियां और आदतें होती हैं।
हाथों की गंदगी और पिंपल पॉपिंग का नुकसान
चेहरे पर निकले पिंपल को बार-बार उंगलियों या नाखूनों से छूने पर हाथों में मौजूद धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया त्वचा में चले जाते हैं पिंपल्स को दबाने या फोड़ने से त्वचा के भीतर सूजन बढ़ जाती है, जिससे स्थायी गड्ढे और काले दाग-धब्बे (Acne Scars) बनने का खतरा रहता है। बालों में जरूरत से ज्यादा तेल लगाकर रात भर छोड़ देने से स्कैल्प पर गंदगी जमा होती है।
मेकअप टूल्स में बैक्टीरिया का वास
हफ्तों या महीनों तक मेकअप ब्रश और ब्लेंडिंग स्पंज को बिना धोए इस्तेमाल करने से उनमें मृत त्वचा कोशिकाएं और कीटाणु पनपने लगते हैं। ऐसे दूषित टूल्स का उपयोग करने से (problem of pimples) चेहरे पर पिंपल्स के साथ-साथ अन्य प्रकार के त्वचा संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।


