पटना में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के ‘बिहार बंद’ के दौरान डाकबंगला चौराहा और रेलवे स्टेशन के बीच इकट्ठा हुए छात्रों के साथ पुलिस की तीखी झड़प हो गई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ (Bihar Bandh Clash) को तितर-बितर कर दिया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ को वहां से खदेड़ दिया गया।
Bihar Bandh Clash – उधर, पटना के गांधी मैदान पहुंचे जनशक्ति जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव ने आज ‘बिहार बंद’ का खुला समर्थन किया। मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
इसे भी पढ़ें – भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, परिजनों की CM से मुलाकात के बाद SDPO और SDO हटाए गए
छपरा में बिहार बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त रखी गई थी। इस दौरान सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों का सबसे बड़ा हुजूम शहर के थाना चौक और नगरपालिका चौक पर जुटा, जहां छात्रों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई जगहों पर छात्रों द्वारा छिटपुट हिंसा और उपद्रव को भी अंजाम दिया गया।
हिंसक प्रदर्शन भड़काने के आरोप में CPI(ML) विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार
इससे पहले, नीट पेपर लीक के विरोध में पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में सीपीआई (माले) के विधायक संदीप सौरभ को कथित तौर पर “हिंसा भड़काने” के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


