Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘सतलुज’ विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य!
    • ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए नियम
    • Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- ‘किसी में हिम्मत नहीं जो…’
    • Datia By-Election: ‘नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं’, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का बड़ा बयान
    • Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी भारी भीड़
    • Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा
    • Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का मंत्र
    • Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- ‘दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » दतिया उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर मचा बवाल, भाजपा कार्यालय पर जमकर हुआ प्रदर्शन

    दतिया उपचुनाव : नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर मचा बवाल, भाजपा कार्यालय पर जमकर हुआ प्रदर्शन

    July 11, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Datia by election
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है और दतिया में भारी बवाल देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने दतिया बीजेपी कार्यालय के (Datia by election) बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

    Datia by election – नरोत्तम मिश्रा के समर्थक बीजेपी कार्यालय की छत पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बस के साथ वहां पहुंचकर घेराबंदी की और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी। इसके अलावा, नरोत्तम मिश्रा के कई समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया, जिसमें पत्थरबाजी, आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं सामने आईं। अंततः कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

    इसे भी पढ़ें – दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन

    दतिया के जिलाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि शनिवार को तकरीबन 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर करीब 12 घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने जब रास्ता खुलवाने की कोशिश की, तो उन पर पथराव किया गया। इस पथराव में छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

    कौन हैं आशुतोष तिवारी

    शुक्रवार, 10 जुलाई को आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी के विरोध में पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष और कई पार्षदों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि आशुतोष तिवारी का संबंध लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से रहा है। वे संगठन में सक्रिय रहकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। पार्टी ने इस बार एक संगठनात्मक चेहरे पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- ‘किसी में हिम्मत नहीं जो…’

    Datia By-Election: ‘नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं’, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का बड़ा बयान

    Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- ‘दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस’

    उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

    कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन

    सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.