Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
    • कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन
    • सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट
    • इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार
    • Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार
    • बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस
    • नेपाली शेयर बाजार में भारी गिरावट: नई सरकार के 5 महीनों में निवेशकों को लगा अरबों का झटका
    • मैच्योरिटी पर टैक्स फ्री और ब्याज पर टैक्स, ITR में ऐसे दिखाएं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इनकम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट

    सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट

    July 14, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    DPO caught red handed
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सीधी जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जिला अभियोजन अधिकारी (DPO) राजकुमार रावत को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी अधिकारी ने टीम को देखते ही रिश्वत की रकम सड़क किनारे फेंक दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क (DPO caught red handed) लोकायुक्त टीम ने दौड़कर उसे काबू कर लिया।

     DPO caught red handed – लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता पंकज तिवारी ने रीवा लोकायुक्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक मामले में कार्रवाई के बदले DPO द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन के बाद, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत की दूसरी किश्त (10 हजार रुपये) दी, तभी टीम ने ट्रैप लगा दिया। आरोपी ने बचने के लिए रुपये फेंक दिए और भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने नाकाम कर दिया।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन

    लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर ही आरोपी के हाथों का रासायनिक परीक्षण (केमिकल टेस्ट) किया, जिसमें उनके हाथ लाल हो गए, जो घूस लेने की पुष्टि करते हैं। खुले मैदान में ही पंचनामा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहाँ देर शाम तक कार्रवाई जारी रही।

     आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

    फरियादी पंकज तिवारी ने बताया कि जिस मामले में यह घूस मांगी गई थी, उसी प्रकरण में साल 2025 में मझौली थाने के तत्कालीन एसआई कमलेश त्रिपाठी भी लोकायुक्त द्वारा ट्रैप किए जा चुके हैं। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद अब अभियोजन अधिकारी ने घूस की मांग की थी। रीवा लोकायुक्त टीआई एस.एस. मरावी ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

    कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन

    इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार

    Datia By-Election: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार रहे मौजूद

    इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक आईटी पार्क, 40 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान

    उर्मिला सैनी हत्याकांड: आरोपी पति ने बेटी को एटीएम देकर फरार होने का बनाया प्लान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.