भारत के मशहूर स्नैक्स और मिठाई ब्रांड ‘हल्दीराम’ (Haldiram’s) ने लंदन के प्रतिष्ठित लीसेस्टर स्क्वायर (Leicester Square) में अपना पहला आधिकारिक स्टोर खोल दिया है। इस शानदार उद्घाटन के साथ ही स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग छोले-भटूरे, भुजिया और (Haldiram in London) पारंपरिक भारतीय मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
हल्दीराम का मजेदार पोस्ट और सोशल मीडिया पर ‘छोले-भटूरे मैडनेस’
ग्राहकों की इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद हल्दीराम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Delhi called. Leicester Square answered.” (दिल्ली ने बुलाया, लीसेस्टर स्क्वायर ने जवाब दिया)। यह पोस्ट भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे भारतीय स्वाद की बड़ी कामयाबी बताया। एक यूजर ने लिखा, “छोले-भटूरे मैडनेस” (Chole Bhature Madness), तो किसी अन्य ने कहा कि दुनिया भर में हल्दीराम के ऐसे और स्टोर खुलने चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि लाइन में खड़े रहने का ट्रेंड अब लंदन तक पहुंच गया है।
1937 में बीकानेर से हुई थी शुरुआत, आज दुनिया भर में है डंका
आपको बता दें कि राजस्थान के बीकानेर में साल 1937 में गंगा भीषण अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया ‘हल्दीराम’ आज भारत के सबसे बड़े फूड ब्रांड्स में शामिल है। कंपनी के स्नैक्स, मिठाइयां और रेडी-टू-ईट उत्पाद दुनिया के कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। ब्रिटेन में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट 2016 से ही संचालित हो रही है, लेकिन यह (Haldiram in London) उनका पहला आधिकारिक रिटेल स्टोर है।


