Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी
    • हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
    • IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्रिमिनल केस
    • एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक
    • ‘स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी’: समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव
    • नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्मानित
    • ‘ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं’: राम मंदिर विवाद और ‘जैन-जी’ आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद्र गुप्ता
    • कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिंह ने लपका कैच
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन

    दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन

    July 9, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Datia By-Election
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     दतिया विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने अपने भाई केशव यादव के साथ कलेक्ट्रेट स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया। भारी लाव-लश्कर और समर्थकों के साथ पहुंचे दामोदर यादव के पर्चा भरने के साथ ही उपचुनाव का (Datia By-Election) पहला विधिवत नामांकन दाखिल हो गया है। दामोदर यादव इस चुनाव में ‘केतली’ चुनाव चिन्ह पर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

    क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन 

    इधर दामोदर यादव ने नामांकन भरा, उधर जिले में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। दतिया में क्षत्रिय समाज ने एक बड़ी बैठक आयोजित की। इस बैठक में समाज के लोगों ने बड़ा फैसला करते हुए एक सुर में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। क्षत्रिय समाज का कहना है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में समाज ने भाजपा का विरोध किया था, लेकिन इस बार वे अपनी भूल सुधार करेंगे और बीजेपी को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

    पूर्व विधायक पर साधा निशाना 

    इस मौके पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने नाम लिए बिना पूर्व दतिया विधायक पर सीधा निशाना साधा। समाज के लोगों ने कहा कि जिसे हमने चुनकर भेजा था, उसने दतिया में कोई विकास कार्य नहीं कराया। पिछले ढाई साल में दतिया में सिर्फ विनाश ही हुआ है, इसलिए इस बार भाजपा का समर्थन करने का कड़ा निर्णय लिया गया है। क्षत्रिय समाज ने (Datia By-Election) खुले मंच से ऐलान किया है कि वे दतिया की बदहाली को दूर करने के लिए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पूर्ण समर्थन करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

    IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्रिमिनल केस

    एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक

    ‘स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी’: समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

    ‘ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं’: राम मंदिर विवाद और ‘जैन-जी’ आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद्र गुप्ता

    ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.