घर खरीदना हो या फिर गाड़ी, हर कोई यही विकल्प तलाश करता है कि Instant Loan मिल जाए. कई बार तो आलम कुछ ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते टाइम ऐसा कोई ऐप दिखता है जो तेजी और बहुत ही आसानी से लोन देने का दावा करता है तो हम बिना कुछ सोचे-समझें उस ऐप को डाउनलोड कर बैठते हैं. लेकिन हम लोगों की यही छोटी सी गलती हमें ठगी करने वालों के जाल में फंसा देती है. हाल ही में Cyber Dost ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कुछ Fake Loan Apps के नाम बताए गए हैं जो NBFC का नाम लेकर लोगों को टारगेट कर रहे हैं.
Fake Loan Apps – साइबर दोस्त (गृह मंत्रालय के अंर्तगत) का कहना है कि Instant Loan के नाम पर ऐप डाउनलोड करना महंगा पड़ सकता है. ये ऐप्स आकर्षक ऑफर्स के साथ लोगों को ट्रेप में फंसाते हैं और फिर पर्सनल डेटा, कॉन्टैक्ट्स और फाइनेंशियल डिटेल्स का गलत इस्तेमाल कर वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं. साइबर दोस्त ने एक या दो नहीं बल्कि 10 Fake Loan Apps के नामों का खुलासा किया है जो लोगों को निशान बना रहे थे.
-
- SafalScore Easy Loan
-
- FinCure Credit Assistant
-
- FlexiLoanEMI
-
- EasyCreditCheck
-
- FinMona Personal Credit
-
- DhanaShree Salah
-
- RupeeJar Asset Access
-
- S Large Quick Loan Assistant
-
- Loan Bloom
-
- Brio Credit Credit Assistant
फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
साइबर दोस्त ने बताया कि अगर किसी के साथ Cyber Fraud हो जाए तो उस व्यक्ति को तुरंत 1930 पर या फिर http://cybercrime.gov.in पर जाकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज करानी चाहिए.

