Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम
    • Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांचली वोटर्स पर फोकस
    • Surajpur Crime News: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक का मर्डर
    • Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इनाम
    • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— ‘गांधीवादी अफसरों को नोट दिखते ही मारते हैं ठप्पा’
    • राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर और कोटा में खिला कमल
    • UP Assembly Election: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्मीदवारों की रिपोर्ट
    • Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आंदोलन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद

    जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद

    July 31, 2026 राजस्थान 2 Mins Read
    camel collided with army vehicle
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर में एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौटते समय सेना की टाटा सफारी अचानक सड़क पर आए एक ऊंट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चार से पांच बार पलटता हुआ लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया। इस भीषण दुर्घटना में भारतीय सेना के 26 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ शहीद हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के (camel collided with army vehicle) तुरंत बाद घायल अधिकारियों को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया। सबसे दुखद बात यह है कि शहीद मेजर हमजा की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी।

      रात 12:30 बजे थईयात इलाके में हुई घटना 

    यह भीषण हादसा सदर थाना क्षेत्र के थईयात इलाके में हुआ। मेजर हमजा आरिफ अपने दो साथी अधिकारियों—लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ के साथ रात करीब 12:30 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। जैसे ही उनकी सेना की एसयूवी (SUV) आर्मी स्टेशन के पास पहुंची, तभी अंधेरे में अचानक एक ऊंट (camel collided with army vehicle) सड़क के बीचो-बीच आ गया। वाहन चालक को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला और तेज रफ्तार गाड़ी सीधे ऊंट से जा टकराई।

     मध्य प्रदेश के रहने वाले थे शहीद मेजर में

    अस्पताल में डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद मेजर हमजा आरिफ को नहीं बचाया जा सका और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।शहीद मेजर हमजा आरिफ मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और महज एक महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था। उनकी शहादत की खबर मिलते ही सेना के कैंप और उनके परिजनों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई। वहीं, घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का आर्मी अस्पताल में गहन इलाज जारी है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर और कोटा में खिला कमल

    पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घंटे में दबोचा आरोपी

    जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलसे

    सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माली को मिले सिर्फ 5 वोट

    मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला ‘जीरो’ वोट! 10 पार्षद होने के बाद भी नहीं खुला खाता

    Pratapgarh Mining Mafia: प्रतापगढ़ में खनन माफिया का दुस्साहस! डंपर से कुचलकर रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की हत्या

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.