Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड कांस्टेबल पर हमला
    • दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर होगी कड़ी कार्रवाई
    • दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के मुखिया का राजनीतिक सफर
    • सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने UBT पर साधा निशाना
    • आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे संवाद
    • बांकीपुर उपचुनाव: जाति-पाति से ऊपर उठकर जन सुराज को वोट, जानें क्यों हारी भाजपा और कैसे काम कर गए PK के मुद्दे
    • अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के पास होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी विशालदीप और होटल मालिक गिरफ्तार
    • तरनतारन में शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, मां के बयानों पर केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मान सरकार ने शुरू किया तेज़ और पारदर्शी गिरदावरी अभियान,गांव-गांव पहुंचेगी विशेष टीम

    मान सरकार ने शुरू किया तेज़ और पारदर्शी गिरदावरी अभियान,गांव-गांव पहुंचेगी विशेष टीम

    September 14, 2025 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पंजाब में आए भयानक बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए सूबे भर में आज से विशेष गिरदावरी शुरू हो गई है। इस मद्देनज़र पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज सारे संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि वे इस प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और परिणाममुखी ढंग (transparent girdawari abhiyan) से संपूर्ण करें ताकि कोई भी प्रभावित परिवार बनता मुआवज़ा प्राप्त करने से वंचित न रहे।

    स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार यह मुहिम जंगी स्तर पर शुरू की गई है, जिन्होंने भरोसा दिया है कि पंजाब के हर बाढ़ पीड़ित को 45 दिनों के अंदर मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ संपूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मुआवज़ा कोई अहसान नहीं है, बल्कि प्रभावित लोगों का  हक है।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार ने काला बाज़ारी पर कड़ी कार्रवाई की शुरुआत की : कुलदीप सिंह धालीवाल

    transparent girdawari abhiyan – राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही या जान-बूझ कर की गई देरी की सूरत में सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिया कि विशेष गिरदावरी की निष्पक्ष और कुशल प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए सूबा सरकार द्वारा रोजाना आधार पर पूरी प्रक्रिया की निजी तौर पर निगरानी की जाएगी।

    स. मुंडियां ने बताया कि सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाई जाने के लिए कुल 2167 पटवारियों को तैनात किया गया है। ज़िला स्तरीय तैनातियों मुताबिक अमृतसर में 196 पटवारी, बर्नाला में 115, बठिंडा में 21, फरीदकोट में 15, फाजिल्का में 110, फिरोजपुर में 113, गुरदासपुर में 343, होशियारपुर में 291, जालंधर में 84, कपूरथला में 149, लुधियाना में 60, मालेरकोटला में 7, मानसा में 95, मोगा में 29, पठानकोट में 88, पटियाला में 141, रूपनगर में 92, संगरूर में 107, एस.ए.एस. नगर में 15, श्री मुक्तसर साहिब में 25 और ज़िला तरनतारन में 71 पटवारी तैनात किए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के पास होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी विशालदीप और होटल मालिक गिरफ्तार

    तरनतारन में शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, मां के बयानों पर केस दर्ज

    पंजाब में पनबस-पीआरटीसी का 3 दिन का चक्का जाम: जालंधर समेत पूरे राज्य में थमे सरकारी बसों के पहिए, यात्री परेशान

    पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे

    ईरान से 50 सिख सुरक्षित लौटे भारत, स. लाजपाल सिंह आनंद ने पीएम मोदी और जयवीर शेरगिल का जताया आभार

    स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंजाब के 3 शहरों को ₹4,485 करोड़ की सौगात, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने जारी किए आंकड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.