तरनतारन : पंजाब के तरनतारन विधानसभा हलके के अंतर्गत आते एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जीजा द्वारा अपनी ही 16 वर्षीय नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में तरनतारन सिटी थाना पुलिस ने पीड़िता की मां के (brother in law raped minor sister in law) बयानों के आधार पर आरोपी दामाद के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
brother in law raped minor sister in law – तरनतारन सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बेटी का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व रणजीत सिंह (निवासी तेजा सिंह वाला) के साथ हुआ था।
गत 22 जुलाई को शिकायतकर्ता को अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ किसी आवश्यक कार्य से अमृतसर जाना था। इस सिलसिले में उसने अपने दामाद रणजीत सिंह से साथ चलने का अनुरोध किया था, किंतु उसने जाने से मना कर दिया। जब महिला अमृतसर से वापस अपने घर लौटी, तो उसकी 16 वर्षीय छोटी बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि मां और बहन के जाते ही जीजा रणजीत सिंह घर में दाखिल हुआ और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
आरोपी रणजीत सिंह पर मुकदमा दर्ज
डीएसपी शिवदर्शन सिंह ने आगे बताया कि, “नाबालिग लड़की की मां के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर नामजद आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।”


