अमृतसर : पंजाब के अमृतसर शहर स्थित पवित्र श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के समीप स्थित एक होटल में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला (raping a minor in hotel) सामने आया है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथ-साथ होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान विशालदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले गया, जहां उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर थाना बी-डिवीजन पुलिस ने संबंधित गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
raping a minor in hotel – मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले होटल संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।थाना बी-डिवीजन के एस.एच.ओ. (SHO) इंस्पेक्टर किरनदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात उजागर हुई है कि होटल प्रबंधन ने बिना किसी वैध पहचान पत्र (Government ID) और आवश्यक दस्तावेजों की जांच किए ही युवक और नाबालिगा को कमरा (Room) उपलब्ध कराया था। नियमों का उल्लंघन करने के कारण होटल मालिक के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कसा गया है।
निहंग परमजीत सिंह अकाली ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा
मामले में निहंग परमजीत सिंह अकाली ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस आपराधिक घटना की भनक लगी, वे तुरंत अपने साथियों के साथ संबंधित होटल पहुंचे और आरोपी को मौके पर दबोचकर पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया। उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि आरोपी विशालदीप सिंह पीड़िता को कथित रूप से ब्लैकमेल कर जबरन होटल में लेकर आया था।


