Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » वोटिंग से पहले डेरा सच्चा सौदा का बड़ा ऐलान, जानिए हरियाणा में किस पार्टी को मिला डेरे का समर्थन ?

    वोटिंग से पहले डेरा सच्चा सौदा का बड़ा ऐलान, जानिए हरियाणा में किस पार्टी को मिला डेरे का समर्थन ?

    May 24, 2024 बड़ी खबर 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    विधानसभा हो या फिर लोकसभा हर चुनाव में हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा की एक अहम भूमिका होती है। इस बार भी हरियाणा में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की ओर से प्रदेश में बीजेपी को समर्थन देने की चर्चा है। चर्चा है कि शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार खत्म होते ही डेरा प्रबंधन ने अपनी कमेटियों को एक्टिव कर दिया है। इसके लिए 15 सदस्यीय कमेटी तैयार की गई है। साध संगत तक मैसेज जल्द पहुंच सके इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव : हरियाणा में अब तक पकड़ी करोड़ों की नगदी और शराब

    पॉलिटिक्ल विंग हो चुकी है भंग

    डेरा सच्चा सौदा की पॉलिटिक्ल विंग पहले ही भंग हो चुकी है और हमेशा की तरह इस बार भी डेरे की ओर से किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने की कोई अधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। हमेशा की तरह इस बार भी डेरे का यहीं कहना है कि उनका किसी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं है। डेरा समाज भलाई के काम करता है और उसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। मगर डेरे के भंगीदार साध संगत के घर जाकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

    भाजपा नेताओं ने की थी हनीप्रीत से मुलाकात

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बीजेपी के प्रदेश के बड़े नेताओं ने डेरे में जाकर गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से मुलाकात बीजेपी को समर्थन देने की बात कही थी, जिस पर हनीप्रीत ने 3 से 4 दिन का समय मांगा था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को फिर डेरे जाकर संपर्क किया था। इसके बाद हनीप्रीत के आदेश पर 15 मेंबरी कमेटी को आदेश दे दिया गया है कि गांव-गांव शहर व मोहल्लों तक जाकर साध संगत को यह बताया जाए कि चुनाव में भाजपा को समर्थन करना है।

    इसे भी पढ़ें – भिवानी : देवर-भाभी ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, बच्चे के रोने से हुआ खुलासा

    10 में से 8 सीटों पर डेरे का प्रभाव

    हरियाणा की 10 में से 8 सीटों पर डेरा सच्चा सौदा का काफी प्रभाव है। इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी-महेन्द्रगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला सीट शामिल है। इनमें कई सीटों पर कांटें की टक्कर बताई जा रही है और यहां पर हार जीत का अंतर भी कम वोटों से ही होने वाला है। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के बीजेपी को समर्थन करने के ऐलान से बीजेपी को सीधा-सीधा फायदा हो सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी

    बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी

    ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या: शरीर से निकलीं 8 गोलियां, गोगी गैंग पर हत्या का शक

    जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा

    हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खेप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.