Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ranchi RSS Office Attack: रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला; CCTV में कैद हुई साजिश
    • Simdega News: सिमडेगा में मनरेगा जॉब कार्ड फर्जीवाड़ा; फर्जी तरीके से बदले गए वर्ग और निकाली गई सरकारी राशि
    • Jharkhand ATS News: अब सीआईडी के अधीन काम करेगी झारखंड एटीएस; डीजीपी ने जारी किए नए निर्देश
    • Tata Zoo Jamshedpur News: टाटा जू की मशहूर शेरनी ‘जोया’ का 16 साल की उम्र में निधन; बीमारी के कारण तोड़ा दम
    • Jharkhand Weather Alert: झमाझम बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
    • Ranchi Crime News: रांची में फिर पेट्रोल बम का कहर; पंडरा में वाइन शॉप को फूंका, CCTV में कैद हुई करतूत
    • National Award: रांची का झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूरे देश में नंबर 1; स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में हासिल किया पहला स्थान
    • Jalandhar Firing News: रतन नगर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; एक युवक को लगी गोली, इलाके में फैली दहशत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, June 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » लोकसभा चुनाव : हरियाणा में अब तक पकड़ी करोड़ों की नगदी और शराब

    लोकसभा चुनाव : हरियाणा में अब तक पकड़ी करोड़ों की नगदी और शराब

    May 24, 2024 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग एजेंसियों की ओर से की जा रही कार्रवाई के चलते इस बार पिछले चुनाव की तुलना में कई गुना अधिक नगदी, शराब और मादक पदार्थ पकड़े गए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक कुल 18.56 करोड़ रुपए की नगदी के साथ 56.88 करोड़ रुपए की अवैध शराब, मादक पदार्थ और अन्य कीमती वस्तुएं जब्त की जा चुकी है। अब तक 75.44 करोड़ रुपए की नगदी और अन्य सामान बरामद किया जा चुका है, जबकि 2019 के आम चुनाव में 18.36 करोड़ रुपए की नगदी, अवैध शराब और अन्य वस्तुएं जब्त की गई थी।

    इसे भी पढ़ें – पॉलिटिकल किलिंग की सरगना बन गई हैं ममता बनर्जी : स्मृति ईरानी

    जाने आकंड़ों में क्या-क्या पकड़ा गया

    निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व आसूचना निदेशालय की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभी तक पुलिस की ओर से 693.66 लाख रुपए, आयकर विभाग की ओर से 873.78 लाख रुपए तथा डीआरआई की ओर से 278 लाख रुपए की नगद राशि जब्त की गई है। इसके अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा भी नगदी पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 13.31 करोड़ रुपये की कीमत की 4.05 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। इसमें मुख्य रूप से पुलिस की ओर से 923.13 लाख रुपए की कीमत की 2,95,759 लीटर तथा आबकारी विभाग द्वारा 408.47 लाख रुपए की कीमत की 1,09,583 लीटर अवैध शराब पकड़ा जाना शामिल है।

    14 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ किए जब्त

    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 14 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इनमें पुलिस की ओर से 13.93 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, एनसीबी ने भी 2 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रुपए है। इतना ही नहीं, 26.12 करोड़ रुपए के कीमती सामान और 3.42 करोड़ रुपए की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है।

    इसे भी पढ़ें – संसद, विधानसभा, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को देंगे 50 प्रतिशत आरक्षण : राहुल गांधी

    नागरिक भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति जागरूक

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के मतदाता भी आदर्श आचार संहिता को लेकर बेहद जागरूक नजर आ रहे हैं। नागरिक सी-विजिल मोबाइल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें आयोग को भेज रहे हैं। इन शिकायतों का 100 मिनट के अंदर समाधान किया जाता है। आमजन “सी-विजिल”मोबाइल एप के माध्यम से सिस्टम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, यह गौरव की बात है। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की है कि 25 मई को अपना वोट देकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ludhiana Theft News: लुधियाना में शातिर चोरों का आतंक; घर की दूसरी मंजिल पर धावा बोलकर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी

    Haryana-UP Border Operation: अवैध लिंग जांच पर हरियाणा सरकार की सख्त कार्रवाई; उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर ध्वस्त होगा नैटवर्क

    India Book of Records 2026: स्केटिंग और बास्केटबॉल का अनूठा तालमेल; 6 साल के बच्चे ने किया विश्व रिकॉर्ड के करीब प्रदर्शन

    Haryana Congress News: हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल; ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्तियों को मिली मंजूरी

    Hisar Murder Case: हिसार में महिला की गला घोंटकर हत्या; 4 लाख के लेनदेन में पड़ोसी ने ही ली जान

    Haryana Development: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; 1468 करोड़ की 32 विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    Ad
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.