Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मौजूदा विपक्ष मोदी से नफरत करते-करते भारत से नफरत करने लगा – प्रमोद कृष्णम

    मौजूदा विपक्ष मोदी से नफरत करते-करते भारत से नफरत करने लगा – प्रमोद कृष्णम

    February 12, 2024 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    संभल : कांग्रेस से निष्कासन के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेसवार्ता कर कहा कि क्या कांग्रेस में सिर्फ वही रह सकते हैं जो राम का अपमान करें। जो सनातन को मिटाने की बात करें। जो हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम करें। राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि निष्कासन बहुत छोटी चीज है। राम, राष्ट्रीय अस्मिता और सनातन पर कोई समझौता नहीं (Pramod Krishnam On Congress) कर सकता। कांग्रेस ने मुझे मुक्ति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कि मौजूदा विपक्ष नरेन्द्र मोदी से नफरत करते-करते भारत से नफरत करने लगा है।

    इसे भी पढ़ें – भदोही भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने जांच शुरू की

    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूछा कि क्या अयोध्या जाना और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना पार्टी विरोधी है। क्या राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है। कांग्रेस बताए कि पार्टी विरोधी गतिविधियां क्या थीं। क्या कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास कराना पार्टी विरोधी है। क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना पार्टी विरोधी है।कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को छः साल के लिए निष्कासित किया है। इस पर उन्होंने कहा कि भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास दिया गया था तो एक रामभक्त को केवल छः साल के लिए ही क्यों निकाला जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 1.4 करोड़ लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी

    Pramod Krishnam On Congress – मैं छात्र जीवन से करीब 17 वर्ष की आयु में स्व. राजीव गांधी से मिला था। तब से लेकर मैं कांग्रेस में रहा। राजीव गांधी को मैंने एक वायदा किया था। हमने कहा था कि हम आखिरी सांस तक कांग्रेस के साथ रहेंगे। बहुत से ऐसे मोड़ आये, बहुत से फैसले थे जिस पर मैं सहमत नहीं था। अनुच्छेद 370 और तीन तलाक के विषय पर कांग्रेस को विरोध नहीं करना चाहिए था। मैंने कहा था कि भारत की संसद का उद्घाटन भारत का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो क्या पाकिस्तान का प्रधानमंत्री करेगा। मैंने अपमान के कई घूंट पिये लेकिन पार्टी नहीं छोड़ी, क्योंकि राजीव गांधी को जो वचन दिया था वह आड़े आ रहा था।

    इसे भी पढ़ें – भगवान राम को लाने वाले धर्म और राम का अपमान कर रहे हैं : अखिलेश यादव

    उन्होंने कहा कि जो शख्स अपनी दादी, अपनी मां,अपने पिता के साथ सुख-दुख में खड़े रहने वाले नेताओं की इज्जत करना नहीं जानता। जो नेता इंदिरा गांधी के साथ रहे, राजीव गांधी के साथ रहे, जो नेता सोनिया गांधी के साथ रहे, गुलाम नबी आजाद से लेकर कमलनाथ तक यह वह लोग हैं जो इंदिरा के साथ रहे, राजीव के साथ रहे और सोनिया गांधी के साथ रहे। इन लोगों ने राहुल गांधी को अंगुली पकड़कर चलना सिखाया। जब इनका सम्मान नहीं हो रहा है तो हम क्या हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस को हमने नहीं, कांग्रेस ने हमको छोड़ा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत

    अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- ‘राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं’, अजय राय का पलटवार

    ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी ITC घोटाला

    संभल हिंसा का मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साठा भगोड़ा घोषित, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

    सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग

    गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.