Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमृतसर में जनगणना ड्यूटी से गायब 600 कर्मचारियों को नोटिस, रुकेगा वेतन; DC की सख्त कार्रवाई
    • फिरोजपुर में घर के अंदर चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार
    • जनगणना ड्यूटी से डरे प्राइवेट स्कूल के शिक्षक, बोले—जबरदस्ती की तो दे देंगे नौकरी से इस्तीफा
    • Civic Body Elections : पंजाब में नगर निगम और कौंसिल चुनावों का एलान, 26 मई को डाले जाएंगे वोट
    • Haryana Board Toppers: सीएम नायब सिंह सैनी ने 10वीं-12वीं के टॉपर्स से फोन पर की बात, दी बधाई
    • हरियाणा में घर-घर जनगणना शुरू, सावधान! विभाग ने बैंक डिटेल्स और OTP साझा न करने की दी चेतावनी
    • नाबालिग कराटे खिलाड़ी से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, कुरुक्षेत्र में ‘जीरो FIR’ दर्ज
    • शाहाबाद हैंड ग्रेनेड मामले में STF का बड़ा एक्शन, विदेशी आकाओं के दो गुर्गे गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भदोही भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने जांच शुरू की

    भदोही भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने जांच शुरू की

    February 12, 2024 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस को शनिवार की देर शाम पता चला कि शहर कोतवाली इलाके के कंसराय पुर निवासी मदन गौतम की पत्नी (Suicide By Consuming Pesticides) सविता गौतम (45) अपने घर के पास बनी एक झोपड़ी में अचेतावस्था में मिलीं।

    इसे भी पढ़ें – RLD का NDA के साथ गठबंधन लगभग तय, जयंत चौधरी बोले – अब किस मुंह से इनकार करूं

    चौहान ने बताया कि महिला के परिजन पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव को घर लेकर आ गए। सीओ के अनुसार, इस सूचना पर पुलिस ने घर से शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। उन्‍होंने पूछताछ में मिली जानकारी के हवाले से बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। चौहान ने बताया कि सरिता अपनी बेटी को शनिवार देर शाम चिकित्सक को दिखाकर लौटीं थीं और काफी देर बाद उन्हें परिजन खोजते हुए कबाड़ रखने के लिए बनी झोपड़ी में गए तो उन्हें अचेतावस्था में पाया था।

    इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 1.4 करोड़ लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी

    Suicide By Consuming Pesticides – उन्होंने बताया कि मृतका की जैकेट से हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है मैं अब जीना नहीं चाहती हूं और खुद यह कदम उठा रही हूं। इसके लिए कोई दोषी नहीं है और किसी को परेशान न किया जाए।” सीओ ने बताया कि मौके पर देर रात फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने आत्‍महत्‍या से पहले लिखे गये पत्र की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने को भी कहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या से हड़कंप, खेत में मिला शव; पिता ने 4 पर जताया शक

    लखनऊ कोर्ट परिसर में चला नगर निगम का बुलडोजर, 240 अवैध चैंबर और दुकानें ढहाईं

    ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

    सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज

    मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द

    मंडप में दूल्हा निकला ‘बहरूपिया’, महिला अधिवक्ता ने शादी से किया इनकार; 6 गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.