उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी कूटनीतिक व कानूनी सफलता मिली है। दुबई में बैठकर हिंसा की साजिश रचने के मुख्य (interpol issues red corner notice) आरोपी शारिक साठा के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ‘इंटरपोल’ (Interpol) ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।
interpol issues red corner notice – संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई के अनुसार, अदालत द्वारा धारा 82-83 की विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उसकी चल-अचल संपत्तियों की कुर्की भी की जा चुकी है। यूपी पुलिस द्वारा सीबीआई (CBI) के माध्यम से भेजे गए विस्तृत डोजियर के आधार पर इंटरपोल ने यह वैश्विक नोटिस जारी किया है।
दुबई से भारत प्रत्यर्पण की तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि शारिक साठा फर्जी पासपोर्ट और नकली पहचान दस्तावेजों के सहारे भारत से भागकर संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में शरण लिए हुए है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद भारतीय एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत संबंधित देश से संपर्क साधकर उसे गिरफ्तार करने और भारत प्रत्यर्पित कराने की प्रक्रिया तेज कर रही हैं। 24 नवंबर की संभल हिंसा से पूर्व भी शारिक साठा के खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी, लूट और संगठित अपराध के करीब 55 से 60 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


