पचमढ़ी/नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटन के लिए आई एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने एक परिचित दोस्त के साथ पचमढ़ी घूमने पहुंची थी। वादियों का भ्रमण करने के दौरान एक स्थानीय जिप्सी चालक ने (Heart-wrenching incident in Pachmarhi) उन्हें पर्यटन स्थलों की सैर कराने का झांसा देकर अपनी गाड़ी में बैठाया।
Heart-wrenching incident in Pachmarhi – रास्ते में चालक ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया और गाड़ी को मुख्य मार्ग से भटकाकर घने जंगलों की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने नाबालिग के दोस्त को रस्सी से बांधकर जिप्सी में डाल दिया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए छात्रा के साथ दरिंदगी की। यह वारदात 19 अगस्त की है, जिसका खुलासा 23 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद हुआ।
4 दिन बाद बहन के सामने छलका दर्द
घर लौटने के बाद डरी-सहमी नाबालिग के गुमसुम रहने पर जब उसकी बड़ी बहन ने पूछताछ की, तो उसने पूरी आपबीती बताई।परिजन फौरन पचमढ़ी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) मोनिका सिंह को बुलाकर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए और नर्मदापुरम में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक (SP) साईं कृष्णा एस. थोटा और एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने पुष्टि की है कि सामूहिक दुष्कर्म में शामिल तीनों नामजद आरोपियों—हरिओम (जिप्सी चालक), पवन बंसल और अभिषेक वंशकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
