कटनी : कभी नीले आसमान में एयरहोस्टेस बनकर उड़ान भरने वाली और बाद में खाकी वर्दी पहनकर ‘लेडी सिंघम’ के रूप में चर्चित हुईं मध्य प्रदेश पुलिस की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया कानूनी शिकंजे में पूरी तरह घिर चुकी हैं। युवाओं की प्रेरणा और रोल मॉडल मानी जाने वाली सीएसपी नेहा पच्चीसिया (fir against lady singham) के खिलाफ कटनी पुलिस ने रंगदारी और आपराधिक साजिश की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 हत्या के आरोपी को जमानत दिलाने और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

एक ट्रांसपोर्टर ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि जब्त किए गए हाइवा डंपर को छोड़ने के एवज में सीएसपी ने सीधे ₹30,000 की अवैध वसूली की। कुठला थाना क्षेत्र में हुए एक चर्चित हत्याकांड में आरोप लगा कि सीएसपी ने निर्धारित कानूनी अवधि के भीतर अदालत में चार्जशीट पेश नहीं की, जिसका सीधा फायदा उठाकर हत्या का मुख्य आरोपी कोर्ट से जमानत पाने में सफल रहा।आरोपी के जेल से बाहर आते ही उस पर दबाव बनाया गया और (fir against lady singham)  कथित तौर पर उसकी करोड़ों की बेशकीमती जमीन को बेहद कम दामों पर अपने और अपने करीबियों के नाम लिखवा लिया गया।

  IPS अनु बेनीवाल की सीलबंद जांच रिपोर्ट से खुला पूरा खेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर रेंज के आईजी (IG) प्रमोद कुमार वर्मा ने जांच की कमान तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल (ASP) को सौंपी। सीएसपी द्वारा जांच में असहयोग के बावजूद एएसपी अनु बेनीवाल ने ट्रांसपोर्टरों, पीड़ितों और गवाहों के बयान दर्ज कर डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए। सीलबंद जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपे जाने के तुरंत बाद कटनी पुलिस ने नेहा पच्चीसिया और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ कानूनी मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

 

 

Share.
Exit mobile version