भोपाल : मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। अब आम लोग भी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की तरह लोक (PWD rest houses open for general public) निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृहों में ठहरने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
PWD rest houses open for general public – लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश भर में स्थित अपने 267 विश्राम भवनों और रेस्ट हाउसों को आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया है। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए कमरों और हॉल्स के अग्रिम आरक्षण हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली को भी प्रभावी रूप से चालू कर दिया गया है।
अब तक PWD विश्राम गृहों का उपयोग केवल प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों तक सीमित रहता था, लेकिन अब कोई भी सामान्य नागरिक कमरों की उपलब्धता के आधार पर आरक्षण करा सकता है। नागरिक ‘एमपी पीडब्ल्यूडी’ के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर घर बैठे किसी भी जिले या तहसील के रेस्ट हाउस में कमरा या हॉल बुक कर सकते हैं।
