साहिबगंज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक रूप से पिछड़ रह गया। क्योंकि, यहां की जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने इसे विकास से वंचित रखा गया। योगी सोमवार को राजमहल विधानसभा सीट के (Yogi Adityanath Jharkhand Rally) प्रत्याशी अनंत ओझा के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी बताएं कि किस संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र की हत्या हुई : चिराग पासवान

Yogi Adityanath Jharkhand Rally – न्होंने कहा कि झारखंड के राजमहल, पाकुड़ जैसे कई इलाकों में जेएमएम और कांग्रेस के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसी घुसपैठिए के लिए कोई जगह नहीं। मैं आपसे एक ही बात कहने आया हूं कि जैसे यूपी में डबल इंजन के सरकार में कोई घुसपैठिया नहीं है, न कोई गोहत्या कर सकता है, न कोई बेटी की इज्जत पर हाथ डाल सकता है। इसी तरह झारखंड में भी हो सकता है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है।

इसे भी पढ़ें – झारखंड का विकास सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा ही कर सकती है : हेमंत

योगी ने ने कहा कि झारखंड के रुझान बताते हैं कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन दो तिहाई से अधिक सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसके बाद सबसे पहले एनडीए की सरकार 21 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर देने का काम करेगी।साथ ही गोगो दीदी योजना के अंतर्गत माताओं और बहनों को प्रति माह 2100 रुपये और ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके नौजवानों को सरकार हर माह 2000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देगी।

Share.
Exit mobile version