देहरादून : राज्य में 21 अगस्त तक के लिए बारिश को लेकर (Yellow Alert Till 21 August) येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 231 मार्ग बाधित हैं। इन अवरुद्ध मार्गों को खोलने का कार्य जारी है। गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक देहरादून सहित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम खुला रहा। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – बद्रीनाथ जा रहे यूपी निवासी दो युवक गहरी खाई में गिरे, पुलिस-एसडीआरएफ ने बचाया

देहरादून सहित मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप से मौसम में उमस का प्रभाव बना हुआ है। राज्य में मानसून सीजन में अतिवृष्टि से 15 मार्च से लेकर अब तक कुल 74 लोगों की मौत हुई और 43 घायल हुए हैं। साथ ही 19 लोग लापता हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में आज (गुरुवार) को आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें – प्राकृतिक आपदा : मदमहेश्वर से अब तक 122 श्रद्धालुओं को निकाला गया

Yellow Alert Till 21 August – प्रदेश में 18 अगस्त के लिए उत्तरकाशी टिहरी गढ़वाल, देहरादून,पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल,उधम सिंह नगर के लिए गरज चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 21 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया। राज्य आपदा प्रचलन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 54) हनुमान चट्टी और प्रदेश में 13 राज्य मार्ग, पिथौरागढ़ जिले में 03 बॉर्डर सहित कुल 231 सड़कें बाधित हैं। अवरुद्ध मार्गों को संबंधित विभाग की ओर से खोलने का कार्य जारी है।

Share.
Exit mobile version