रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है और स्थिति को अत्यंत गंभीर बना दिया है। विशेष रूप से अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जगह-जगह भीषण जलभराव, भूस्खलन (Landslide) और पहाड़ दरकने की घटनाओं से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के (highway closed due to landslide) कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिल्ली के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। मलबे और बड़े पत्थरों के आने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
highway closed due to landslide – अगस्त्यमुनि-बेडूबगड़ पेट्रोल पंप के समीप अचानक एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया, जब पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की सीधी चपेट में एक वाहन आ गया। घटना घटते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक की सूझबूझ से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना क्षेत्र में लगातार बढ़ते भूस्खलन के खतरे की गंभीर चेतावनी दे रही है।
नदियां और बरसाती नाले उफान पर
लगातार हो रही बारिश के कारण अगस्त्यमुनि बाजार और आसपास के निचले इलाकों में सड़कें पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई हैं।बरसाती नाले और नदियां रौद्र रूप धारण कर उफान पर बह रही हैं। कई आवासीय इलाकों और घरों के आसपास पानी भर गया है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर और मलबा गिरने की घटनाओं से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है।
