बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर मचे बवाल के बीच पहली बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड पुलिस ने बद्रीनाथ (Pramod Nautiyal in police custody) मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के मामले में नौटियाल को उनके आवास से हिरासत में लिया। चमोली के एसएसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुष्टि की कि रविवार रात गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बद्रीनाथ लाया गया है।

Pramod Nautiyal in police custody – आरोपी प्रमोद नौटियाल वर्तमान में समिति के अध्यक्ष के पीए के पद पर तैनात थे, बावजूद इसके उनकी ड्यूटी बदरीनाथ में प्रोटोकॉल एवं दान गणना में लगाई गई थी। 2 जुलाई को भैरव सेना ने आरोप लगाया था कि नौटियाल ने मंदिर में दान की गिनती के दौरान चोरी की है और यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मंदिर समिति के सीईओ ने 4 सदस्यीय टीम का गठन किया, जिसने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद 7 जुलाई को नौटियाल को निलंबित कर दिया।

 निलंबन के बाद से फरार थे आरोपी

निलंबन के बाद मंदिर अधिकारी युद्धवीर पासवान ने आरोपी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बदरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद 8 जुलाई से नौटियाल अपना फोन बंद कर लापता हो गए थे। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन पुलिस ने अंततः उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 18 पन्नों की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

4 सदस्यीय विभागीय टीम ने 11 जुलाई को सीईओ कार्यालय को 18 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में प्रमोद नौटियाल को 2 जुलाई को एक से अधिक बार पैसों में हेराफेरी करते हुए दोषी पाया गया। साथ ही, 29 जून को भी उन्हें पैसों जैसी कोई वस्तु ले जाते हुए संदिग्ध स्थिति में देखा गया था। फिलहाल, कमिश्नर की अध्यक्षता में एक अलग टीम भी मामले की जांच कर रही है।

Share.
Exit mobile version