यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित एक प्रमुख टोल प्लाजा पर आज उस समय भारी तनाव और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, जब बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने एकत्रित होकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण अपने गांव के वाहनों के लिए टोल फ्री (मुफ्त आवाजाही) सुविधा की मांग कर रहे थे। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने (villagers blocked toll plaza) टोल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि पिछले साल वे इस समस्या को लेकर टोल प्लाजा के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले थे। उस समय उनकी जायज समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने उनके गांव के लोगों को आने-जाने के लिए टोल फ्री पास की सुविधा दे दी थी, क्योंकि किसानों को दिन में कई बार अपने खेतों और जमीन की देखभाल के लिए टोल के इधर से उधर आना-जाना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें – नूंह में शादियों में नोटों की माला पहनाई तो खैर नहीं; पुलिस पूछेगी पैसों का सोर्स, SP का कड़ा आदेश
लेकिन, अब इस टोल प्लाजा पर एक नई कंपनी ने ठेका ले लिया है, जिसने कार्यभार संभालते ही स्थानीय लोगों को दी गई टोल फ्री सुविधा को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसी अधिकार को वापस पाने के लिए ग्रामीणों को मजबूरन जाम लगाना पड़ा है। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने इसी दौरान टोल प्लाजा के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की, जिस पर प्रबंधन ने इस तकनीकी समस्या को सुलझाने के लिए कल शाम 4:00 बजे तक का समय मांगा है।
villagers blocked toll plaza – ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे अपनी ही जमीन पर जाने के लिए किसी भी कीमत पर टोल टैक्स नहीं देंगे और इसके लिए वे कानूनी व मैदानी स्तर पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


