फरीदाबाद : शहर में कचरा प्रबंधन को सुधारने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने, अवैध डंपिंग और (if you throw garbage) कचरा जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर अब 50 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना वसूला जा सकता है।
if you throw garbage – नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल ने जानकारी दी कि शहर भर में निगरानी के लिए 25 विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में सफाई निरीक्षक और सहायक सफाई निरीक्षक शामिल हैं, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध डंपिंग पर नजर रखेंगे। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके।
♻️ कचरा बनेगा संसाधन: जैविक खाद और रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल
नई व्यवस्था के तहत कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे और ज्वलनशील कचरे से ‘रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल’ (RDF) बनाया जाएगा। प्लास्टिक, धातु और कागज को अलग कर पुनर्चक्रण (Recycling) के लिए भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में जीपीएस और आरएफआईडी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा ताकि कचरा प्रबंधन प्रणाली पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।


