नई दिल्ली : यूएस-ईरान वॉर के कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (wholesale inflation broke 42 months record) की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट के कारण मेटल्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा की आर्थिक अनुसंधान शाखा का मानना ​​है कि आने वाले महीनों में थोक महंगाई पर और अधिक दबाव बढ़ सकता है। यदि जल्द ही कोई शांति समझौता नहीं होता है, तो लंबे समय तक तनाव बने रहने से फ्यूल की महंगाई ऊंची बनी रह सकती है, जबकि रुपये के कमजोर होने से इंपोर्ट कॉस्ट में और वृद्धि हो सकती है।

wholesale inflation broke 42 months record – खाद्य महंगाई, जो अभी भी कुछ राहत दे रही है, मानसून की प्रगति के आधार पर थोड़ी बढ़ भी सकती है। भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) महंगाई अप्रैल 2026 में तेजी से बढ़कर 8.3 प्रतिशत हो गई, जो अक्टूबर 2022 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। इसकी तुलना में अप्रैल 2025 में यह केवल 0.9 प्रतिशत और मार्च 2026 में 3.9 प्रतिशत थी। यह उछाल मुख्य रूप से फ्यूल और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स के कारण आया, जबकि खाद्य महंगाई अपेक्षाकृत कम बनी रही।

 क्यों बढ़ सकती है थोक महंगाई? 

ईंधन और बिजली की महंगाई अप्रैल 2026 में 42 महीनों के उच्चतम स्तर 24.7 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो एक साल पहले के 3.8 प्रतिशत की गिरावट और मार्च 2026 के 1.1 प्रतिशत के स्तर से काफी अधिक है। खनिज तेल सूचकांक में सबसे अधिक वृद्धि हुई, जिसमें पिछले वर्ष की 5.6 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले इस वर्ष (YoY) 39.5 फीसदी की तेजी देखी गई। खनिज तेलों के भीतर, एविएशन टर्बाइन फ्यूल में सालाना आधार पर 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जिसके बाद नेफ्था, फर्नेस ऑयल, पेट्रोल, केरोसिन और डीजल में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई।

Share.
Exit mobile version