हर साल 5 जून को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस विशेष दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके महत्व को समझाना है. हर साल विश्व पर्यावरण दिवस की एक अलग और विशेष थीम रखी जाती है. इस साल यानी 2026 की थीम “Nature. For Climate. For Our Future” तय की गई है. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसी ही 5 बेहतरीन आदतें, जिन्हें (World Environment Day 2026) अपनाकर आप भी प्रकृति को सुरक्षित रखने में अपना बड़ा योगदान दे सकते हैं.
1. किचन के गीले कचरे का रीयूज
पर्यावरण बचाने और लैंडफिल के कचरे को कम करने के लिए आप अपने किचन से निकलने वाले गीले कचरे का शानदार रीयूज कर सकते हैं.आप अपने किचन के कचरे—जैसे चायपत्ती, सब्जी और फलों के छिलकों को फेंकने के बजाय उन्हें एक कंपोस्ट बिन में इकट्ठा करके बेहतरीन जैविक खाद (Organic Compost) बना सकते हैं.
2. AC से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल
गर्मियों के मौसम में आमतौर पर लोग एयर कंडीशनर (AC) के आउटलेट पाइप से निकलने वाले वेस्ट पानी को ऐसे ही बहने देते हैं या फेंक देते हैं, जिससे अनजाने में ही बहुत सारे साफ पानी की बर्बादी होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पानी को थोड़ा सा सहेजकर कई घरेलू कामों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
3. बालकनी और छत पर करें गार्डिनिंग
आजकल के शहरी इलाकों और फ्लैट कल्चर में बड़े घरों या बड़े गार्डन का होना लगभग असंभव सा हो गया है. लेकिन सजग नागरिक बनकर आप अपनी छोटी सी बालकनी और छत (Terrace) का उपयोग करके पर्यावरण को बढ़ावा दे सकते हैं. इसके लिए आप अपनी बालकनी में छोटे-छोटे गमलों में इनडोर और आउटडोर पौधे लगाएं.
4. पानी की हर बूंद को बचाकर करें योगदान
दुनिया भर में दिन-प्रतिदिन पीने के पानी की किल्लत और वाटर क्राइसिस देखने को मिल रहा है. ऐसे में पानी की एक-एक बूंद को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन चुका है. उदाहरण के लिए, अपनी गाड़ी को सीधे पानी के पाइप से धोने के बजाय बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें. सुबह ब्रश करते समय या हाथ धोते समय नल को लगातार खुला न छोड़ें.
5. सोलर पैनल और रीसाइक्लिंग से सजाएं आशियाना
आजकल वैश्विक स्तर पर ‘ग्रीन होम ट्रेंड’ काफी ज्यादा लोकप्रिय और वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड के अंतर्गत पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल (Eco-Friendly) लाइफस्टाइल को अपनाने पर जोर दिया जाता है. उदाहरण के(World Environment Day 2026) तौर पर, आप अपने घर की बिजली की खपत को कम करने और रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं.
